मध्य प्रदेशः भोपाल के प्रमुख मार्गों पर बनेंगे महापुरुषों के नाम द्वार?, सीएम मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2025 16:13 IST2025-03-04T16:11:55+5:302025-03-04T16:13:40+5:30

Madhya Pradesh: सम्राट विक्रमादित्य ने 2100 साल पहले चक्रवर्ती राजा की तरह शासन किया।

Madhya Pradesh Will gates named after great men be built major roads of Bhopal CM Mohan Yadav made big announcement | मध्य प्रदेशः भोपाल के प्रमुख मार्गों पर बनेंगे महापुरुषों के नाम द्वार?, सीएम मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा

Mohan Yadav

HighlightsMadhya Pradesh: इतिहास को जीवंत करना चाहते हैं मुख्यमंत्री डॉ यादव।Madhya Pradesh: सरकार का फैसला इतिहास की यादें करेगा ताजा।Madhya Pradesh: सम्राट विक्रमादित्य-राजा भोज के नाम पर भी होंगे द्वार।

भोपालः आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल बदली-बदली सी नजर आएगी। इसकी प्रमुख सड़कों से गुजरते हुए आपको प्रदेश के वीर शासकों से जुड़ी यादें ताजा हो जाएंगी। दरअसल, मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन सरकार भोपाल के प्रमुख मार्गों पर महापुरुषों के नाम से द्वार बनवाएगी। इसका उद्देश्य प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को जानना और लोगों को उस दौर की यादों से जोड़ना है। इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोपाल और मध्यप्रदेश की पहचान हमारे अपने यहां के वीर शासकों से रही है। सम्राट विक्रमादित्य ने 2100 साल पहले चक्रवर्ती राजा की तरह शासन किया।

उनका सुशासन-न्याय-वीरता-ज्ञान-दानशीलता-धैर्य-पराक्रम-पुरुशार्थ जैसे कई गुणों से उनकी पहचान रही है। उनके एक हजार साल बाद राजा भोज भी अद्वितीय शासक रहे हैं। उनसे भोपाल की विशेष पहचान है। उन्होंने बड़ा तालाब जैसी कई रचनाएं की। उनकी ये रचनाएं आज भी इतिहास को जीवंत करती हैं।

हमारी राजधानी का गौरवशाली अतीत है। उस अतीत को सामने लाने की आवश्यकता है। इसलिए राजधानी के प्रमुख मार्गों पर वीर शासकों के नाम से द्वार बनाए जाएंगे। यह फैसला हमें उस दौर में ले जाएगा, जिससे हमारा मध्यप्रदेश और देश गौरवांवित हुआ है।

Web Title: Madhya Pradesh Will gates named after great men be built major roads of Bhopal CM Mohan Yadav made big announcement

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे