मध्य प्रदेश: जिस प्रेमी के लिए घर छोड़ा, उसी के ताने से तंग आ दुधमुंही बच्ची संग की आत्महत्या, पति के खिलाफ मामला दर्ज
By मुकेश मिश्रा | Updated: November 11, 2021 15:52 IST2021-11-11T15:50:38+5:302021-11-11T15:52:56+5:30
इंदौर जिले के किशानंगज थाना क्षेत्र का मामला. युवती ने भाग कर शादी की थी। युवती के घर वाले शादी के खिलाफ थे। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

मध्य प्रदेश: जिस प्रेमी के लिए घर छोड़ा, उसी के ताने से तंग आ दुधमुंही बच्ची संग की आत्महत्या, पति के खिलाफ मामला दर्ज
इंदौरः इंदौर जिले के किशानंगज थाना क्षेत्र में एक मां ने अपनी दुधमुंही बच्ची के साथ जहर खा कर आत्महत्या कर ली। लड़की होने के बाद से पति उसे ताने मारता था। जिससे परेशान हो कर उसने यह कदम उठाया।
युवती ने भाग कर शादी की थी। युवती के घर वाले शादी के खिलाफ थे। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
एसडीओपी महु विनोद शर्मा ने बताया कि मानपुर के कह खुरदी गांव की रहने वाली रजनी भील ने गांव के ही रहने वाले सुभाष नामक युवक से प्रेम हो गया था। वह सुभाष से शादी करना चाहती थी लेकिन उसके घर वाले इसके लिए तैयार नहीं थे।
इसके बाद रजनी सुभाष के साथ भाग गई। जिस समय वह भागी थी तब वह नाबालिक थी। दोनों भाग कर महु के किशानंगज इलाके के साउथ शांति नगर क्षेत्र में आकर छुप गए।
बालिग होने के बाद रजनी ने सुभाष के साथ शादी कर ली। घर वालों ने भी विरोध नहीं किया।
चार माह पहले ही रजनी ने एक लड़की को जन्म दिया था। लड़की के जन्म के बाद से ही पति सुभाष उसे ताने मारने लगा था। यही नहीं उसने घर खर्च के पैसे देना भी बंद कर दिया था।
पति के तानो से तंग आ कर रजनी ने अपनी दुधमुंही बच्ची को पहले जहर खिलाया फिर खुद जहर खा लिया। दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने पति सुभाष के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।