लाइव न्यूज़ :

वेदर अपडेटः एमपी में मौसम मेहरबान, मौसम विभाग ने भारी वर्षा और बिजली गिरने का जारी किया येलो अलर्ट

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 17, 2020 18:20 IST

बीते 24 घंटों में भोपाल शहर में 7.6, सीधी में 10.8, रायसेन में 8.6, भोपाल में 3.4, होशंगाबाद में 5.6, इंदौर में 1.6, रतलाम में 19.0, खंडवा में 4.0, धार में 13.5 मिमी. बरसात दर्ज की गई.

Open in App
ठळक मुद्देरीवा, भोपाल एवं होशंगाबाद संभागों के जिलोें में अनेक स्थानों पर सागर, वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती हैं.दौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती हैं.सीहोर, होशंगाबाद, हरदा, खंडवा, खरगौन, देवास एवं शाजापुर जिलों में कहीं कहीं भारी वर्षा हो सकती है.

भोपालः मध्य प्रदेश पर मानूसन मेहरबान हो चला है. राज्य के लगभग सभ इलाकों में बौछारों से लेकर बरसात हो रही है. मौसम विभाग के प्रदेश के विभिन्न भागों में भारी वर्षा के साथ ही बिजली चमकने और गिरने की चेतावनी दी है.

बीते 24 घंटों में प्रदेश के उज्जैन, इंदौर एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर भोपाल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों तथा शेष संंभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई. बीते 24 घंटों में भोपाल शहर में 7.6, सीधी में 10.8, रायसेन में 8.6, भोपाल में 3.4, होशंगाबाद में 5.6, इंदौर में 1.6, रतलाम में 19.0, खंडवा में 4.0, धार में 13.5 मिमी. बरसात दर्ज की गई.

मौसम विभाग के अनुुसार आगामी 24 घंटों में शहडोल, जबलपुर, रीवा, भोपाल एवं होशंगाबाद संभागों के जिलोें में अनेक स्थानों पर सागर, वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती हैं. इसके साथ ही इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती हैं.

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में शहडोल संभाग तथा सीधी, सिंगरौली, छिंदवाड़ा, सिवनी, रायसेन, सीहोर, होशंगाबाद, हरदा, खंडवा, खरगौन, देवास एवं शाजापुर जिलों में कहीं कहीं भारी वर्षा हो सकती है. इसके साथ ही सागर ग्वालियर एवं चंबल संभागें के जिलों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने या गिरने की संभावना है.  

तापमान अधिकमत तापमान शहडोल एवं सागर संभागों के जिलों में काफी बढ़ा व शेष संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ. बरसात के कारण रीवा एवं भोपाल संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से काफी कम रहा, वहीं शहडोल, जबलपुर, इंदौर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से कम व शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहा. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सैल्सियस नौगाव में दर्ज किया गया.

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टमध्य प्रदेशभोपालजबलपुरग्वालियरभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया