लाइव न्यूज़ :

वेदर अपडेटः बारिश जारी, मौसम विभाग ने दी भारी बरसात की चेतावनी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 3, 2020 17:32 IST

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के इंंदौर, भोपाल, उज्जैन, होशंगाबाद, रीवा, जबलपुर एवं शहडोल के संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर सागर एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा चंबल संभाग के जिलों का मौसम मुख्यत: शुुष्क रहा.

Open in App
ठळक मुद्देहोशंगाबाद, गुना, अशोकनगर जिलों में कहीं कहीं भारी वर्षा के साथ ही कहीं कहीं भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है. ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा चंबल संभाग के जिलों का मौसम मुख्यत: शुुष्क रहा.

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बरसात का दौर जारी है. मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में भारी बरसात और बिजली गिरने व चमकने की चेतावनी दी है.

 मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में राज्य के रीवा, इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में व उमरिया, डिंडोरी, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, सीहोर, होशंगाबाद, गुना, अशोकनगर जिलों में कहीं कहीं भारी वर्षा के साथ ही कहीं कहीं भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है. इसके साथ ही गरज चमक के साथ बिजली चमकने और गिरने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के इंंदौर, भोपाल, उज्जैन, होशंगाबाद, रीवा, जबलपुर एवं शहडोल के संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर सागर एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा चंबल संभाग के जिलों का मौसम मुख्यत: शुुष्क रहा.

बिछिया में 8, अनूपपुर में 7, परसवाड़ा में 6, इंदौर में 5, मुगावली, कटंनी में 4, उदयनगर, होशंगाबाद, पानसेमल, नरसिंहगढ़, चंदेरी, महू, बेगमगंज, बरही, सरई में 3, पुष्पराजगढ़, देवसर, राजनगर, समनापुर, रायसेन, उदयपुरा, राजपुर, गोहरगंज, पुनासाडेम, महेश्वर, सोहागपुर, गौतमपुरा, लटेरी, विदिशा, कसरावद में 2 सेमी बरसात दर्ज की गई.

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में शहडोल, जबलपुर, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. इसके साथ ही रीवा, सागर, भोपाल, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि रीवा, इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में व उमरिया, डिंडोरी, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, सीहोर, होशंगाबाद, गुना, अशोकनगर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा के साथ ही कहीं कहीं अति भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की संभावना है.

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया