लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Weather Report: उज्जैन, जबलपुर में बारिश, इन छह जिलों के लिए भारी वर्षा की चेतावनी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 30, 2020 20:29 IST

मौसम विभाग के अनुसार आगमी 24 घंटों में जबलपुर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या  गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. इसके साथ ही रीवा, शहडोल, भोपाल, होशंगाबाद संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

Open in App
ठळक मुद्देजबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर तथा शेष संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई. मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों में आगामी 24 घंटों के दौरान भारी वर्षा की चेतावनी दी है.

भोपाल: पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उज्जैन एवं जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर तथा शेष संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई.  मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों में आगामी 24 घंटों के दौरान भारी वर्षा की चेतावनी दी है. इसके साथ ही  मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी भी दी है.

बीते 24 घंटों में प्रदेश के  आलोट में 10, रीठी में 9, सौसर में 8, पन्ना, धनौरा में 7, मुरैना, जौरा में 6, बहोरीबंद, सुसनेर, अजयगढ़, बड़ौद, आगर, पवई, सांरगपुर, मलाजखण्ड में 5, पिपलौदा, पंधाना, जोबट, ब्यावरा, उमरिया, कटनी, अमरवाड़ा, गुनौर में 4, मझौली, परसिया, विजयराघौगढ़,  तेदूखेड़ा, सिहोरा, मोहखेड़ा, पटेरा, उज्जैन, सोनकच्छ, सुवासरा, बैतूल, सैलाना, बागली, नसरूल्लागंज, मुलताई में 3 सेमी वर्षा दर्ज की गई.

मौसम विभाग के अनुसार आगमी 24 घंटों में जबलपुर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या  गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. इसके साथ ही रीवा, शहडोल, भोपाल, होशंगाबाद संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. वही सागर, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, बालाघाट एवं रायसेन जिलों में कहीं कहीं भारी वर्षा हो सकती है. इसके साथ ही भोपाल, सागर संभागों के जिलों मेें तथा उमरिया, डिडोरी, कटनी, जबलपुर, बालाघाट एवं मण्डला जिलों में कहीं-कहीं गरज चंमक के साथ चमकने व गिरने की संभावना है.

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी