लाइव न्यूज़ :

मौसम अलर्टः एमपी में झमाझम बारिश, तेज हवा चलने की चेतावनी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 20, 2020 16:53 IST

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश के रीवा, शहडोल, सागर एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर जबलपुर, भोपाल एंव ग्वालियर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा शेष संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई.

Open in App
ठळक मुद्देजीरापुर, गंजबासौदा, कोलारस, कालापीपल, ग्यारसपुर, महीदपुर, राजगढ़, पृथ्वीपुर, सरई, सोहागपुर में 3 सेमी वर्षा दर्ज की गई.मौसम विभाग के अनुसार होशंगाबाद संभाग के जिलों में काफी गिरा तथा शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ. प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर एवं दतिया में दर्ज किया गया.

भोपालः मध्य प्रदेश  मैं झमाझम बरसात का दौर जारी है. मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बरसात की चेतावनी जारी  करते हुए कहा है कि कहीं कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की संभावना है.

इसके साथ ही थोड़े समय तक तेज हवा चलने की चेतावनी दी है. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश के रीवा, शहडोल, सागर एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर जबलपुर, भोपाल एंव ग्वालियर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा शेष संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई.

बरोड़ में 8, कुरवाई, गुना में 7, बड़ौदा में 6, अशोकनगर, इछावर, सुसनेर, नलखेड़ा, आगर, भीमपुर, टीकमगढ़ में 5, बीना, डिंडोरी, खुरई, टिमरनी, हरदा, नरसिंहगढ़, मुगांवली, आरोन में 4, भोपाल (एयरपोर्ट), जीरापुर, गंजबासौदा, कोलारस, कालापीपल, ग्यारसपुर, महीदपुर, राजगढ़, पृथ्वीपुर, सरई, सोहागपुर में 3 सेमी वर्षा दर्ज की गई.

मौसम विभाग के अनुसार होशंगाबाद संभाग के जिलों में काफी गिरा तथा शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ. तापमान रीवा एंव होशंगाबाद संभागों के जिलों में सामान्य से काफी कम, शहडोल संभागों के जिलों में सामान्य से कम, ग्वालियर संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में समान्य रहा.

प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर एवं दतिया में दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार रीवा संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर जबलपुर, शहडोल, सागर, भोपाल, होशंगबाद संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे होगी.

आगामी 24 घंटों में सीधी, सिंगरौली, रीवा, मण्डला एवं बालाघाट, जिलों में कहीं कहीं भारी वर्षा ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में व नीमच एवं मंदसौर जिलों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की संभावना है। इसके साथ अल्पकालिक तेज हवा चल सकती है.

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमध्य प्रदेशमौसम रिपोर्टमौसमभोपालजबलपुरग्वालियर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया