लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का ऐलान, एक चरण में 28 नवबंर को होगा मतदान

By धीरज पाल | Updated: October 6, 2018 15:47 IST

Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunao 2018 date and schedule: मध्य प्रदेश के साथ मिजोरम के चुनाव एक साथ होंगे। चुनाव आयोग ने इन चार राज्यों में आज से अाचार संहिता लागू कर दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर:चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में इस साल के अंत में होने वाले विधान सभा चुनावों के तारीखों की घोषणा कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ओम प्रकाश रावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटका और मिजोरम के विधानसभा चुनावों की अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। 

तारीखों का ऐलान करते हुए रावत ने बताया कि 28 नवंबर 2018 मध्य प्रदेश में मतदान होने हैं। मध्य प्रदेश के साथ मिजोरम के चुनाव एक साथ होंगे। चुनाव आयोग ने इन पांच राज्यों में आज से अाचार संहिता लागू कर दिया है। चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए ओम प्रकाश रावत ने बताया कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और मिजोरम में चुनाव एक चरण में आयोजित होंगे। 

यहां जानें मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव 2018

राज्य- मध्य प्रदेशनामांकन की अंतिम तारीख- 8 नवंबरमतदान की तारीख- 28 नवंबर 2018परिणाम की तारीख- 11 दिसंबर 2018   

मध्य प्रदेश विधासभा का चुनावी समीकरण

मध्य प्रदेश में कुल मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं। साल 2013 विधान सभा में बीजेपी के पास 165 सीटें, कांग्रेस के पास 58, बहुजन समाज पार्टी के पास 5 और अन्य के पास 2 सीटें हैं। शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में तीन बार से मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री है। शिवराज सिंह का कार्यकाल जनवरी 2019 में खत्म हो रहा है। 2008 में बीजेपी के पास 143 सीटें, कांग्रेस के पास 71 सीटें, बहुजन समाज पार्टी 7 सीटें हैं। 

उम्मीदवार चुनाव प्रचार में अधिक से अधिक 28 लाख रुपए खर्च कर सकेंगे। उन्होंने कहा है कि हर बूथ पर सुरक्षाबलों की तैनाती होगी। वोटिंग के लिए आधुनिक ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। पांचों राज्य में 15 दिसंबर से पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चुनाव निष्पक्ष तरीके से हो इसलिए हर मतदान केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावचुनाव आयोगभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया