लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : 3.31 लाख अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के लिये टीकाकरण अभियान शुरु

By भाषा | Updated: February 8, 2021 20:53 IST

Open in App

भोपाल, आठ फरवरी मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के बाद अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के लिये कोविड-19 का टीकाकरण अभियान सोमवार को शुरु किया गया। इसके तहत प्रदेश में 825 केन्द्रों पर टीकाकरण किया जायेगा।

आधिकारिक तौर पर सोमवार को बताया गया कि प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने भोपाल में कई टीकाकरण केन्द्रों का दौरा का व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

डॉ. चौधरी ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में 825 टीकाकरण केन्द्रों पर अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को कोविड-19 के टीके की पहली खुराक दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह चार दिन टीकाकरण किया जायेगा। अभी तक इस हेतु 3.31 लाख अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों का पंजीयन किया गया है। यह लोग पुलिस, राजस्व, नगरीय निकाय और पंचायत संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारी हैं।

इस मौके पर लाभार्थियों ने डॉ चौधरी को बताया कि उन्हें टीके की खुराक लेने के बाद किसी प्रकार की कोई दिक्कत महसूस नहीं हो रही है और इसे लेकर उनके मन में कोई शंका नहीं है।

डॉ चौधरी ने कहा कि अब तक इस अभियान में मध्यप्रदेश देश में पहले स्थान पर है। मीडिया से अनौपचारिक चर्चा के दौरान डॉ. चौधरी ने बताया, ‘‘पहले चरण में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और उनके बाद अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को टीका लगाया जा रहा है। इसके अगले चरण में 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को टीका लगाया जाएगा। मैं भी इस समूह में शामिल हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?