लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : पिकनिक मनाने के दौरान नदी में डूबने से दो युवकों की मौत

By भाषा | Updated: July 18, 2021 13:13 IST

Open in App

खरगोन (मप्र), 18 जुलाई मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के चिड़ियाभड़क पिकनिक स्थल में जन्मदिन मनाने गये दो युवकों की चोरल नदी में डूबने से मौत हो गई।

बलवाड़ा पुलिस थाना प्रभारी शंकर सिंह मुजाल्दे ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार शाम को खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर चिड़ियाभड़क पिकनिक स्थल में हुई। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान नितिन केदारे (21) एवं दीपक बोबडे (22) के रूप में की गई है। ये दोनों इंदौर के रहने वाले थे।

मुजाल्दे ने बताया कि नितिन अपना जन्मदिन मनाने के लिए सात अन्य दोस्तों के साथ इंदौर से पिकनिक स्थल आया था। नदी में नहाने के दौरान नितिन एवं दीपक गहरे पानी में चले गये और तेज बहाव में बह गये, जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंचे गोताखोरो ने दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला और बाद में पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल