लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : दो साल की बच्ची की हत्या, यौन शोषण की आशंका

By भाषा | Updated: December 27, 2021 00:11 IST

Open in App

खरगोन (मप्र), 26 दिसंबर मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में दो साल की बच्ची की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। हत्या करने से पहले इस बच्ची का यौन शोषण किये जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को लापता हुई इस बच्ची का शव दो दिन बाद शनिवार को बुरहानपुर जिले के इच्छापुर गांव स्थित एक कुएं में बरामद किया गया।

खरगोन रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) तिलक सिंह ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘शनिवार को बच्ची का शव बरामद किया गया। पोस्टमॉर्ट रिपोर्ट के अनुसार गला घोंट कर उसकी हत्या की गई। उसके लापता होने पर मामला पहले से ही दर्ज किया गया था और अब इस मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत हत्या की धाराएं जोड़ी जाएंगी।’’

उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक जांच के लिए नमूने भेजे जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्ची का यौन शोषण हुआ या नहीं। सिंह ने कहा, ‘‘चिकित्सकों ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लिखा है कि बलात्कार की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।’’

ग्रामीण गणेश महाजन ने पत्रकारों को बताया कि 23 दिसंबर की सुबह बच्ची लापता हो गई थी और उसका शव सूखे कुएं में प्लास्टिक बैग के अंदर रखा हुआ मिला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल