लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : शराब पीने से दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 1, 2021 16:24 IST

Open in App

छतरपुर (मध्य प्रदेश), एक नवंबर छतरपुर जिले के गढ़ी मलहरा थाना इलाके के गुरसारी गाँव में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से दो लोगों की रविवार शाम मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने सोमवार को बताया कि पहली नजर में मौत का कारण अत्यधिक शराब पीना भी हो सकता है।

मृतक के परिजन सरदार सिंह यादव ने बताया कि रविवार की शाम गुरसारी गाँव के राजेंद्र राजपूत (35) और मूरत सिंह यादव (24) ने शराब पी, जिसके कुछ ही देर बाद दोनों की तबियत बिगड़ने लगी।

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए हम पास के ही एक अस्पताल ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।’’

यादव ने बताया कि बाद में दोनों शवों को लेकर मृतक के परिजन गढ़ी मलहरा थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है।

नौगांव के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) कमल कुमार जैन ने बताया, ‘‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। वैसे प्रारंभिक तौर पर दोनों की मौत अत्यधिक मात्रा में शराब पीने के कारण हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?