लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : सरकारी अस्पताल से ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी करने के मामले में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 25, 2021 23:35 IST

Open in App

बालाघाट (मप्र), 25 अप्रैल मध्यप्रदेश के बालाघाट स्थित एक सरकारी अस्पताल से 20 ऑक्सीजन सिलेंडरों की चोरी करने के आरोप में अस्पताल के दो दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को रविवार को गिरफ्तार किया गया। ऑक्सीजन सिलेंडरों की चोरी की यह घटना बालाघाट जिला अस्पताल में हुई। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है।

कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी एम आर रोमड़े ने बताया, ‘‘बालाघाट जिला अस्पताल से डी-टाइप के 20 ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी करने के मामले में दो आरोपियों ओमप्रकाश बागड़े (31) एवं गोविंदा पंचेश्वर (25) को गिरफ्तार करके रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड मिली है।’’

उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी करने वाले दोनों आरोपी जिला अस्पताल के ही दैनिक वेतनभोगी कर्मी हैं।

रोमड़े ने बताया कि उनके कब्जे से एक ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से अन्य ऑक्सीजन सिलेंडरों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

रोमड़े ने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी मामले में एक अन्य आरोपी फरार है। रोमड़े ने बताया कि जिला अस्पताल के रेजिडेंट चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण लांजेवार ने घटना के बाद कोतवाली थाने में 20 सिलेंडर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उन्होंने कहा कि हालांकि, मामले में अस्पताल प्रबंधन द्वारा की गई जांच में पाया गया है कि कोरोना वायरस संक्रमितों के लिए रखे गए 25 सिलेंडर वार्डों से गायब हैं, जिनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह