लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : वाहन के कुएं में गिरने से दो प्रवासी मजदूरी की मौत, छह घायल

By भाषा | Updated: April 18, 2021 17:28 IST

Open in App

बड़वानी (मप्र), 18 अप्रैल मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में महाराष्ट्र से लौट रहे प्रवासी मजदूरों से भरे एक वाहन के अनियंत्रित होकर कुएं में गिर जाने से दो मजदूरों की रविवार को मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

राजपुर के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) पदम सिंह बघेल ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह लगभग साढ़े पांच बजे बड़वानी जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर राजपुर थानाक्षेत्र में हुई।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान हेड़ीबाई (50) एवं अशोक नज़रिया (23) के रूप में की गई है।

बघेल ने बताया कि इस हादसे में छह लोग बुरी तरह से घायल भी हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त ये लोग महाराष्ट्र से मजदूरी इस वाहन से अपने गांव चौथरिया की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान संभवत: चालक को झपकी आ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया और उसके बाद सीधे कुएं में जा गिरा।

बघेल ने बताया कि इस संबंध में राजपुर में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर