लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: कार हादसे में दो पत्रकारों की मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: October 4, 2018 15:43 IST

छैगाव थाना प्रभारी ओ पी ओझा ने बताया कि दोढ़वाड़ा गांव के पास कार चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिसके कारण कार पुलिया से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई।

Open in App

खंडवा, 4 अक्टूबर: जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर खंडवा-इन्दौर मार्ग पर दोढ़वाड़ा गांव के पास गुरुवार सुबह एक कार के अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा जाने के कारण उसमें सवार दो पत्रकारों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये।

छैगाव थाना प्रभारी ओ पी ओझा ने बताया कि कार में सवार चारों पत्रकार खंडवा से इन्दौर जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। मरने वालों की पहचान खंडवा निवासी अभय तोमर (23) और इन्दौर निवासी रौनक शर्मा (35) के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि तोमर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि शर्मा ने गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा।

ओझा ने बताया कि दोढ़वाड़ा गांव के पास कार चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिसके कारण कार पुलिया से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि कार में सवार चारों व्यक्ति स्वतंत्र पत्रकार थे। दो घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।

टॅग्स :सड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं