मध्यप्रदेश : मृत गाय को सड़क पर घसीट कर ले जाने के मामले में दो कर्मचारी बर्खास्त

By भाषा | Updated: September 25, 2021 22:06 IST2021-09-25T22:06:59+5:302021-09-25T22:06:59+5:30

Madhya Pradesh: Two employees sacked for dragging a dead cow on the road | मध्यप्रदेश : मृत गाय को सड़क पर घसीट कर ले जाने के मामले में दो कर्मचारी बर्खास्त

मध्यप्रदेश : मृत गाय को सड़क पर घसीट कर ले जाने के मामले में दो कर्मचारी बर्खास्त

आगरा-मालवा (मप्र), 25 सितंबर मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले में कथित तौर पर मृत गाय के शव को निस्तारण के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से बांधकर सड़क पर घसीट कर ले जाने की घटना पर नगर प्रशासन के दो कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।

जिला मुख्यालय से लगभग 26 किलोमीटर दूर बड़ौद कस्बे में बृहस्पतिवार को हुई इस कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

स्थानीय प्रशासन के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि घटना के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक और एक हेल्पर को बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि गाय के शव को निस्तारण के लिए कस्बे के बाहर एक गौशाला में ले जाया जा रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Madhya Pradesh: Two employees sacked for dragging a dead cow on the road

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे