क्रियाकर्म के कार्यक्रम में फटा सिलेंडर 2 और महिलाओं की मौत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 28, 2018 18:50 IST2018-03-28T18:50:45+5:302018-03-28T18:50:45+5:30

मध्य प्रदेश के नीमच शहर में बुधवार को एक हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गयी।

Madhya Pradesh: Two counts of death due to cylinder bursts | क्रियाकर्म के कार्यक्रम में फटा सिलेंडर 2 और महिलाओं की मौत

क्रियाकर्म के कार्यक्रम में फटा सिलेंडर 2 और महिलाओं की मौत

इन्दौर, 28 मार्च (रिपोर्ट- मुकेश मिश्र): मध्य प्रदेश के नीमच शहर में बुधवार को एक हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गयी। हादसे में हताहत हुई महिलाएं घर में खाना बन रही थी। गैस टंकी में लिकेज होने से आग लग गयी और दोनों महिलाएं उसमें झुलस गयीं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना यादव मंडी इलाके की है। गीता बाई (50) निवासी जावरा और माया यादव (50) निवासी नागदा अपने रिश्तेदार अमर सिंह के यह गमी में शामिल होने आयी थीं।

बुधवार को तीसरे का कार्यक्रम का था। घर के सदस्य इसके लिए बाहर गये हुए थे। ये दोनों महिलाए अकेली थीं। इन्होंने खाना बनाने के लिए गैस जलायी।

माचिस की तिल्ली जलाते ही गैस टंकी ने आग पकड़ ली और पूरे किचन में आग फैल गयी। दोनों महिलाएं आग में बुरी तरह जुलस गयी। जब तक आग बुझाई गई उनकी मौत हो चूकी थी। वहीं घर का सामान भी जल कर खाक हो गया।

Web Title: Madhya Pradesh: Two counts of death due to cylinder bursts

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे