लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः टेरर फंडिंग पर तकरार, दिग्विजय सिंह का शिवराज पर हमला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 27, 2019 06:03 IST

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि आईएसआई पाकिस्तान के लिए खुफियागीरी करते हुए भाजपा के नेताओं को एनएसए में गिरफ्तार कर सख्त सजा मिलनी चाहिए. धिक्कार है शिवराज तुम्हें. तुम्हारे चेले पाकिस्तान आईएसआई के एजेंट निकले, जिन्हें तुमने जमानत पर छुड़वाने में मदद की. अब बताओ कि देशद्रोही कौन है? 

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के सतना में टेरर फंडिंग के आरोप में 5 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश का सियासी माहौल गर्मा गया है. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर प्रहार किया है.

मध्यप्रदेश के सतना में टेरर फंडिंग के आरोप में 5 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश का सियासी माहौल गर्मा गया है. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर प्रहार किया है. उन्होंने टेरर फंडिंग के आरोपियों का बीजेपी से कनेक्शन करार देते हुए सवाल पूछा है कि बताओ शिवराज देशद्रोही कौन है.

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि आईएसआई पाकिस्तान के लिए खुफियागीरी करते हुए भाजपा के नेताओं को एनएसए में गिरफ्तार कर सख्त सजा मिलनी चाहिए. धिक्कार है शिवराज तुम्हें. तुम्हारे चेले पाकिस्तान आईएसआई के एजेंट निकले, जिन्हें तुमने जमानत पर छुड़वाने में मदद की. अब बताओ कि देशद्रोही कौन है? 

भोपाल एटीएस ने सतना में टेरर फंडिंग रैकेट का खुलासा करते हुए बलराम समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. बलराम सिंह साल 2017 में भी टेरर कनेक्शन के आरोप में गिरफ्तार हो चुका था, लेकिन बाद में उसे कोर्ट से जमानत मिल गई थी. 

कांग्रेस का आरोप है कि बलराम का कनेक्शन बजरंग दल से रहा है. यही वजह है कि उसके खिलाफ तब की सरकार ने सख्ती नहीं बरती. सतना से पहले पुलिस भोपाल में भी एक ऐसे ही रैकेट का खुलासा कर चुकी है जो समानांतर टेलिफोन एक्सचेंज चलाकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को जानकारी मुहैया कराता था. इस रैकेट में भाजपा युवा मोर्चा का नेता ध्रुव सक्सेना शामिल पाया गया था.

भाजपा के लोग आंतकी गतिविधियों में हैं शामिल

टेरर फंडिंग रैकेट गिरोह के खुलासे के बाद मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रहे हैं और फंडिंग भी करते रहे हैं. सहकारिता मंत्री ने भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर का नाम लिए बगैर कहा कि अपराधियों को भोपाल के आयुर्वेदिक अस्पताल में राजा-महाराजों जैसी सुविधाएं दी गई थीं.

टॅग्स :दिग्विजय सिंहशिवराज सिंह चौहानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल