लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : मंदसौर पुलिस की गोलीबारी में मारे गए किसानों को चौथी बरसी पर दी गई श्रदांजलि

By भाषा | Updated: June 6, 2021 23:26 IST

Open in App

मंदासौर (मप्र), छह जून मध्यप्रदेश के मंदसौर स्थित पिपलिया मंडी में किसान आंदोलन के दौरान पुलिस गोलीबारी में मारे गए छह किसानों की चौथी बरसी पर रविवार को जिले के एक गांव में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दो मिनिट का मौन रखकर श्रदांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर टकरावद गांव में श्रदांजलि सभा का आयोजन किया गया एवं कहा गया कि जब तक किसानों की मांगे नहीं मानी जाती, तब तक लड़ाई जारी रहेगी।

मालूम हो कि अपनी उपज के उचित मूल्य, कर्ज माफी एवं अन्य मांगों को लेकर किसानों ने वर्ष 2017 में एक जून से 10 जून तक राज्यव्यापी आंदोलन किया था। इसमें मंदसौर के पिपलिया मंडी में छह जून 2017 को पुलिस गोलीबारी में छह किसानों की मौत हुई थी। तब भी मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार थी।

चौथी बरसी पर टकरावद में श्रदांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि विरोधी तीनों काले कानून वापस लेने तक लड़ाई जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि कोरोना व लॉकडाउन के नाम पर सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। पाटकर ने कहा कि मंदसौर का किसान आंदोलन एक जन आंदोलन बना व आज देश भर में जगह-जगह आंदोलन हो रहे हैं।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, किसान समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष दिलीप पाटीदार एवं अमृतराम पाटीदार सहित अनेक किसान नेता उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे