लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: इंदौर में परिवहन विभाग ने बाइक टैक्सी पर लगाई रोक, 1,000 से ज्यादा गाड़ियों के चक्के थमे

By भाषा | Updated: September 8, 2022 12:46 IST

इंदौर में परिवहन विभाग ने बाइक टैक्सी चलाए जाने पर अचानक रोक लगा दी है। इसके पीछे परिवहन विभाग ने सुरक्षा और नियमन से जुड़े कारणों का हवाला दिया है। इससे पहले ओला, रैपिडो और अन्य ऐप आधारित कंपनियां शहर में 1,000 से ज्यादा बाइक टैक्सी चला रही थीं।

Open in App

इंदौर: मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर में परिवहन विभाग ने सुरक्षा और नियमन से जुड़े कारणों का हवाला देते हुए बाइक टैक्सी चलाए जाने पर अचानक रोक लगा दी है। इससे शहर में 1,000 से ज्यादा गाड़ियों के चक्के थम गए हैं। विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) जितेंद्र रघुवंशी ने बताया,‘‘अलग-अलग शिकायतों की जांच के बाद हमने पाया कि शहर में बाइक टैक्सी का परिचालन सुरक्षित नहीं है। ऐप के जरिये बाइक टैक्सी चला रहीं निजी कम्पनियों द्वारा उनसे सम्बद्ध गाड़ियों और चालकों का समुचित ब्योरा परिवहन विभाग को नहीं दिए जाने से इनके नियमन में भी काफी मुश्किलें पेश आ रही थीं।’’

उन्होंने बताया कि ओला, रैपिडो और अन्य ऐप आधारित कंपनियां शहर में 1,000 से ज्यादा बाइक टैक्सी चला रही थीं। रघुवंशी ने कहा,‘‘अब अगर कोई व्यक्ति शहर में अपनी गाड़ी को बाइक टैक्सी के रूप में चलाता पाया गया, तो उसका वाहन जब्त कर लिया जाएगा और परिवहन विभाग में गाड़ी का पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा।’’

आरटीओ के मुताबिक परिवहन विभाग ने जांच में पाया कि अन्य राज्यों में पंजीकृत गाड़ियां भी शहर में बाइक टैक्सी के रूप में चलाई जा रही थीं और निजी उपयोग की कई गाड़ियों का बाइक टैक्सी के तौर पर वाणिज्यिक इस्तेमाल किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इन गड़बड़ियों पर परिवहन विभाग द्वारा बाइक टैक्सी चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई के साथ ही संबंधित कंपनियों को नोटिस भी दिए गए, लेकिन उनके द्वारा नियमों का कथित उल्लंघन जारी रहा।

टॅग्स :इंदौरMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है