मध्यप्रदेश : नौरादेही अभयारण्य में बाघिन अपने दो नन्हें शावकों के साथ दिखी

By भाषा | Updated: November 7, 2021 18:44 IST2021-11-07T18:44:42+5:302021-11-07T18:44:42+5:30

Madhya Pradesh: Tigress was seen with her two young cubs in Nauradehi Sanctuary | मध्यप्रदेश : नौरादेही अभयारण्य में बाघिन अपने दो नन्हें शावकों के साथ दिखी

मध्यप्रदेश : नौरादेही अभयारण्य में बाघिन अपने दो नन्हें शावकों के साथ दिखी

सागर (मप्र), सात नवंबर सागर और आसपास के जिलों में फैले मध्य प्रदेश के नौरादेही अभयारण्य में 'राधा' नाम से मशहूर बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया है। इन्हें घने जंगल में आराम करते देखा गया है। इसी के साथ इस अभयारण्य में बाघों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।

डिवीजनल वन अधिकारी सुधांशु यादव ने ‘भाषा’ को रविवार को बताया, ‘‘राधा' नाम से मशहूर बाघिन एन-1 ने दूसरी बार में दो शावकों को जन्म दिया है। इस बाघिन को घने जंगल में चंदा हथिनी की सहायता से अपने दो नन्हें शावकों के साथ शुक्रवार को आराम करते देखा गया। मादा बाघिन और दोनों शावक स्वस्थ हैं।’’

उन्होंने कहा कि इससे पहले वर्ष 2020 में वह पहली बार तीन शावकों को जन्म दे चुकी है।

यादव ने कहा कि कान्हा बाघ अभयारण्य से बाघिन राधा और बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य से बाघ कान्हा को लाकर वर्ष 2018 में नौरादेही में बसाया गया था। इन दो शावकों के साथ नौरादेही बाघ अभयारण्य में बाघों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Madhya Pradesh: Tigress was seen with her two young cubs in Nauradehi Sanctuary

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे