लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के पन्ना अभयारण्य में मृत पाई गई 6 साल की बाघिन, 9 दिन में मिला पांचवां शव

By भाषा | Updated: May 16, 2021 15:13 IST

मध्य प्रदेश के पन्ना बाघ अभयारण्य में लगातार हो रही मौतों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बाघिन की मौत किसी बीमारी से हो रही है या वजह कुछ और है, इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में पिछले नौ दिन में पांच बाघ, बाघिन एवं बाघ शावकों की मौत हुई हैपन्ना बाघ अभयारण्य के गहरीघाट परिक्षेत्र के बीट कोनी में कोनी नाला में मृत पाई गई बाघिन

पन्ना (मप्र): मध्य प्रदेश के पन्ना बाघ अभयारण्य में छह वर्षीय एक बाघिन का शव मिला है। राज्य में पिछले नौ दिन में पांच बाघ, बाघिन एवं बाघ शावकों की मौत हुई है।

पन्ना बाघ अभयारण्य के क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने रविवार को बताया, ‘‘पन्ना बाघ अभयारण्य के गहरीघाट परिक्षेत्र के बीट कोनी में कोनी नाला में बाघिन पी-213 (32) शनिवार को मृत पाई गई।’’

उन्होंने कहा कि इस बाघिन के पैर में सूजन होने की जानकारी उन्हें 12 मई को मिली थी। जानकारी मिलने पर दूसरे ही दिन से उसका इलाज शुरू करा दिया गया था।

शर्मा ने बताया कि वन्यप्राणी चिकित्सक ने 13 एवं 14 मई को बाघिन का उपचार किया, जिससे इस बाघिन के पैर की सूजन कम हुई तथा उसने लंगड़ाना भी बंद कर दिया, लेकिन अज्ञात कारणों के चलते शनिवार को उसकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि बाघिन की मौत कैसे और किस बीमारी के कारण हुई, इस संबंध में अभी कुछ भी बता पाना संभव नहीं है।

शर्मा ने बताया कि मृत बाघिन के विसरा आदि के नमूने लिए गये हैं, जिसकी जांच उपरांत उसकी मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मौत का कारण प्रथम दृष्ट्या प्राकृतिक प्रतीत होता है।’’

शर्मा ने बताया कि बाघिन के शव का पोस्टमार्टम किया गया है और बाघिन के शरीर में कहीं किसी भी प्रकार की चोट के निशान भी नहीं पाए गए।

इस बाघिन की मौत से एक दिन पहले शुक्रवार को प्रदेश के बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य के बफर जोन में एक बाघ का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला था। प्रदेश के बैतूल जिले में 11 मई को करीब एक साल के बाघ शावक का शव रेल की पटरियों के पास मिला था।

कान्हा बाघ अभयारण्य के भैंसाघाट रेंज में आठ मई को 13 साल के एक बाघ का शव मिला था और सात मई को प्रदेश के बालाघाट जिले के वारासिवनी वन परियोजना अंतर्गत ग्राम खडगपुर अंसेरा के वन में नहर किनारे करीब डेढ़-दो साल का एक बाघ मृत पाया गया था।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं