मध्य प्रदेश : कान्हा बाघ अभयारण्य में बाघ का शव मिला

By भाषा | Updated: February 14, 2021 21:39 IST2021-02-14T21:39:42+5:302021-02-14T21:39:42+5:30

Madhya Pradesh: Tiger's body found in Kanha tiger reserve | मध्य प्रदेश : कान्हा बाघ अभयारण्य में बाघ का शव मिला

मध्य प्रदेश : कान्हा बाघ अभयारण्य में बाघ का शव मिला

मंडला (मप्र), 14 फरवरी मध्य प्रदेश के मण्डला जिले स्थित प्रसिद्ध कान्हा बाघ अभयारण्य में एक बाघ का शव मिला है।

कान्हा बाघ अभयारण्य के क्षेत्र संचालक एस के सिंह ने रविवार को ‘भाषा’ को बताया, ‘‘कान्हा बाघ अभयारण्य में शनिवार को शाम की गश्त के दौरान परिक्षेत्र किसली के कोपेडवरी बीट में एक बाघ का शव मिला।’’

उन्होंने कहा कि इस बाघ की पसली टूटी हुई पाई गई है। उन्होंने कहा कि इस बाघ की मृत्यु प्रथम दृष्ट्या किसी वयस्क बाघ द्वारा आपसी लड़ाई के कारण प्रतीत होती है।

सिंह ने बताया कि अधिकारियों के दल द्वारा घटनास्थल पर मुआयना किया गया। उन्होंने बताया कि बाघ का शव चार से छह दिन पुराना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Madhya Pradesh: Tiger's body found in Kanha tiger reserve

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे