लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : रेलवे पटरियों के पास मिला बाघ के शावक का शव

By भाषा | Updated: May 11, 2021 16:04 IST

Open in App

बैतूल (मप्र), 11 मई मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक बाघ के शावक की मंगलवार सुबह कथित रूप से ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

बैतूल के मुख्य वन संरक्षक मोहन मीणा ने बताया, ‘‘बैतूल के पोलापत्थर और ढोढरा मोहार रेलवे स्टेशन के बीच डाउन ट्रैक पर भौरा नदी के पास यह शावक मृत अवस्था में मिला था जिसकी सूचना केरल एक्सप्रेस के लोको पायलट द्वारा रेलवे अधिकारियों को दी गई।’’

उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

मीणा ने बताया कि यह नर शावक है और इसकी उम्र एक साल से कम है।

उन्होंने कहा कि संभवत: यह अपनी मां के साथ इलाके से गुजर रहा होगा और इसकी मां आगे निकल गई होगी लेकिन ट्रेन की लाइट की वजह से हादसा हो गया होगा।

मीणा ने बताया कि शुरुआती तौर पर ट्रेन से टकराने से इस शावक की मौत होना प्रतीत हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इस बाघ के नमूने जांच के लिए सागर या जबलपुर में प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे।

मीणा ने कहा कि घटनास्थल से सतपुड़ा बाघ अभयारण्य बहुत पास है और गर्मियों में पानी की कमी हो जाती है और हो सकता है कि यह शावक अपनी मां के साथ पानी की तलाश में आया होगा।

उन्होंने बताया कि मृत शावक का दो पशु चिकित्सकों से पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos