लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 25, 2021 23:05 IST

Open in App

मंदसौर (मप्र), 25 जुलाई मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के पिपलियामंडी थाने के ग्राम खखराई में रविवार को कथित रूप से जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई।

घटना के बाद जिला प्रशासन ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में आबकारी विभाग के उप निरीक्षक नरेंद्र डामर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और पुलिस ने इलाके में अवैध शराब बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके घर को ढहा दिया है।

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) त्रिलोकचंद पंवार ने बताया कि श्यामलाल मेघवाल (41), घनश्याम सिंह मोगिया (35) एवं मनोहर बागरी (35) का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा कि इनकी मौत शराब पीने से हुई है या किसी अन्य कारण से। उन्होंने बताया कि ये तीनों खखराई गांव के निवासी थे।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘‘शिवराज सरकार में प्रदेश के उज्जैन, मुरैना, भिंड, ग्वालियर के बाद अब प्रदेश के मंदसौर जिले के खखराई गांव में जहरीली शराब से तीन लोगों की मौत व कुछ लोगों की गंभीर हालत की खबर सामने आयी है। प्रदेश के आबकारी मंत्री के क्षेत्र की यह स्थिति।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शिवराज सरकार में माफ़ियाओं के हौसलें बुलंद।’’

कमलनाथ ने कहा, ‘‘मैं सरकार से मांग करता हूं कि इस पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच हो एवं पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद हो। शिवराज जी की पूर्व की घोषणा अनुसार दोषियों व जिम्मेदारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।’’

वहीं, जिले के कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया, ‘‘गांव खखराई की घटना के पश्चात उप निरीक्षक नरेंद्र डामर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही उक्त घटना में आगे की कार्रवाई जारी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस घटना में जो भी दोषी हैं, उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर