लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने के लिए तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 14, 2021 18:59 IST

Open in App

भोपाल, 14 मई मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल किए जाने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन की कथित रूप से कालाबाजारी करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कोलार पुलिस थाना प्रभारी चन्द्रकांत पटेल ने शुक्रवार को बताया कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के संबंध में मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोलार थाना इलाके स्थित एक सांची कार्नर पर रोड पर खडी कार की घेराबंदी की और इसमें बैठे तीन लोगों को कार से बाहर निकलने को कहा। लेकिन चालक द्वारा कार स्टार्ट कर भागने का प्रयास किया, जिसे योजनाबद्ध तरीके से रोका गया।

उन्होंने कहा कि कार की तलाशी करने पर पिछली सीट पर रेमडेसिविर इंजेक्शन की पांच शीशियां एक डिब्बे में मिली।

पटेल ने बताया कि इसके बाद इसमें बैठे तीनों लोगों अंकित सलूजा(36), दिलप्रीत सलूजा (26) एवं आकर्ष सक्सेना (25) से पूछताछ की गई तो अंकित सलूजा ने बताया कि उसने इन इंजेक्शनों को शहर के निजी जे के अस्पताल में काम करने वाले आकाश दुबे से तीन दिन पहले 16,000 प्रति इंजेक्शन लिया था और मुनाफा कमाने के लिए इन्हें बेचने के लिए यहां खड़े थे।

उन्होंने कहा कि अंकित ने यह भी बताया कि वह पहले भी आकाश दुबे से छह रेमडेसिविर इंजेक्शन खरीद चुका था।

पटेल ने बताया कि इसके बाद इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनके कब्जे से पांच रेमडेसिविर इंजेक्शन के साथ-साथ कार को भी जब्त कर लिया है। पटेल ने बताया कि आकाश दुबे फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह