लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : रेमडेसिविर की कालाबाजारी करते हुए दो नर्सों सहित तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 3, 2021 19:55 IST

Open in App

देवास (मप्र), तीन मई मध्य प्रदेश के देवास में पुलिस ने कोविड-19 के उपचार में उपयोग में आने वाली रेमडेसिविर इंजेक्शन की कथित रूप से कालाबाजारी करने के आरोप में दो नर्सों एवं दवाइयों की दुकान के एक मालिक को सोमवार को गिरफ्तार किया है।

देवास पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘देवास के प्राइम हॉस्पिटल सिविल लाइन में कार्य करने वाले एक पुरूष एवं महिला नर्स के साथ-साथ एक मेडिकल स्टोर के संचालक (दवाइयों की दुकान के मालिक) को कोतवाली पुलिस ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।’’

सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर कोतवाली पुलिस ने प्राइम हॉस्पिटल सिविल लाइन में कार्य करने वाली नर्स पूजा सिंह और पुरुष नर्स अंकित राजाराम पटेल तथा मेडिकल स्टोर संचालक रूद्र तिवारी के पास से तीन रेमडेसिविर इंजेक्शन और दवाइयां जब्त की है।

उन्होंने कहा कि यह इंजेक्शन ये दोनों नर्सें 27,000 रूपये में बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ाए।

सिंह ने बताया कि पुलिस कोतवाली द्वारा पूछताछ की जा रही है कि यह गिरोह अभी तक कितने लोगों को अवैध रूप से रेमडेसिविर इंजेक्शन बेच चुका है और इसके पीछे और कौन-कौन शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) की कार्रवाई भी की जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं