लाइव न्यूज़ :

शिवराज ने कहा- दुराचार के बाद बेटियों की हत्याओं की घटना हैं अनेक, जिससे तड़प उठती है अंतरात्मा, दरिंदों को छोड़ेंगे नहीं 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2019 20:42 IST

भोपाल के रोशनपुरा में बेटी बचाओ अभियान समिति द्वारा चल रहे धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दुराचार के बाद मासूम बेटियों की हत्या की घटना एक नहीं अनेक हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दुराचार के बाद मासूम बेटियों की हत्या की घटना एक नहीं अनेक हैं.मध्यप्रदेश में कहीं भी बेटियों के साथ अनहोनी होगी, तो बेटी बचाओ अभियान उनके साथ खड़ा होगा. उन्होंने कहा कि कब तक बेटियां अपना सम्मान बचाने के लिए जलती रहेंगी, यह क्या हो रहा है? कहां खो गई मानवता, कहां चली गई सरकार, क्या कर रही है पुलिस?

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दुराचार के बाद मासूम बेटियों की हत्या की घटना एक नहीं अनेक हैं. जब ऐसी घटना देखता हूं, तो अंतरात्मा तड़प उठती है. मध्यप्रदेश में कहीं भी बेटियों के साथ अनहोनी होगी, तो बेटी बचाओ अभियान उनके साथ खड़ा होगा. दरिंदों को नहीं छोड़ेंगे, अच्छे लोग ज्यादा और बुरे लोग कम हैं.

भोपाल के रोशनपुरा में बेटी बचाओ अभियान समिति द्वारा चल रहे धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दुराचार के बाद मासूम बेटियों की हत्या की घटना एक नहीं अनेक हैं. अंतरात्मा तड़प उठती है, जब ऐसी घटना देखते हैं. 

भोपाल के मनुआभान की टेकरी पर बेटी के साथ जो कुछ हुआ, इतने जख्म उस बेटी को दिये, इतने निशान चोटों के, उसका शरीर कई जगहों से टूटा हुआ, कैसे निर्दयी और राक्षस हैं, इन्हें राक्षस कहना भी राक्षसों का अपमान है. राक्षस भी ऐसी हरकत नहीं कर सकते हैं.

उन्होंने कहा कि कब तक बेटियां अपना सम्मान बचाने के लिए जलती रहेंगी, यह क्या हो रहा है? कहां खो गई मानवता, कहां चली गई सरकार, क्या कर रही है पुलिस? बेटी बचाओ अभियान सरकार और पुलिस के खिलाफ नहीं, बल्कि हम सब मिलकर ऐसा समाज बनाना चाहते हैं, जिसमें बेटियां सुरक्षित हों. 

चौहान ने कहा कि संगठन की ताकत देखिए, परसों हमने घोषणा की कि कल इस मामले के विरूद्ध धरना देंगे, तो कल शाम को चालान पेश कर दिया गया. यह बेटी बचाओ अभियान की ताकत है. 

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कहीं भी बेटियों के साथ अनहोनी होगी, तो बेटी बचाओ अभियान उनके साथ खड़ा होगा. दरिंदों को नहीं छोड़ेंगे. अच्छे लोग ज्यादा और बुरे लोग कम हैं. विधानसभा में भी हमने पूरी ताकत के साथ यह मामला उठाया है और आगे भी लगातार इस लड़ाई को जारी रखेंगे.

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानरेपकमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल