लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : ओंकारेश्वर मंदिर में चोरी, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: February 3, 2021 19:19 IST

Open in App

खंडवा (मप्र), तीन फरवरी मध्यप्रदेश के खंडवा जिले स्थित प्रसिद्ध ओंकारेश्वर मंदिर परिसर से एक दान पेटी की चोरी के सिलसिले में राज्य सरकार ने अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए वहां तैनात पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी है।

उन्होंने कहा कि चोरी की यह घटना रविवार एवं सोमवार रात को हुई थी। यह दान पेटी मुख्य ओंकारेश्वर मंदिर के परिसर स्थित पंचमुखी गणेश मंदिर के पास रखी गई थी।

खंडवा जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में उस रात 10 बजे केवल एक पुलिसकर्मी बिना राइफल लिए मंदिर परिसर में स्थित गार्ड रूम के अंदर जाते दिखाई दे रहा है। इसके बाद पूरी रात किसी भी सुरक्षाकर्मी की कोई गतिविधि नहीं दिखाई दी।

उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि वे सो रहे थे।

सिंह ने बताया कि इसका लाभ उठाकर चोर ओंकारेश्वर मंदिर परिसर स्थित पंचमुखी गणेश मंदिर के पास रखी दान पेटी उठा ले गया।

मंदिर के एक पदाधिकारी ने कहा कि इस दान पेटी में करीब तीन से चार हजार रूपये रहे होंगे।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस मामले में मंदिर परिसर में तैनात पांच पुलिसकर्मियों प्रधान आरक्षक रामवृत यादव एवं आरक्षक गुरुदयाल, दूधनाथ पटेल, सुक्कल परते व लवलेश को अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए मंगलवार को निलंबित कर दिया गया है।

ओंकारेश्वर भगवान शिव के 12 ज्योतिरलिंगों में से एक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos