लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : हिंदू महासभा 14 मार्च को यात्रा निकालकर गोडसे से जुड़े तथ्यों का प्रचार करेगी

By भाषा | Updated: March 7, 2021 15:43 IST

Open in App

ग्वालियर (मप्र), सात मार्च अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने रविवार को कहा कि वह 14 मार्च को ग्वालियर से दिल्ली तक वाहन रैली निकालेगी और इस दौरान महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे एवं सह-षडयंत्रकारी नारायण राव आप्टे से जुड़े तथ्यों से लोगों को अवगत कराएगी।

हिंदू महासभा ने इस साल 10 जनवरी को ग्वालियर में दौलतगंज स्थित अपने दफ्तर में नाथूराम गोडसे की ‘ज्ञानशाला’ की शुरूआत की थी, लेकिन ग्वालियर जिला प्रशासन के दखल देने के बाद उसे 12 जनवरी को बंद कर दिया था।

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज ने कहा, ‘‘हाल ही में महासभा के पदाधिकारियों की बैठक हुई थी जिसमें तय किया गया कि अब समय आ गया है कि देश के युवाओं तक देश विभाजन के तथ्य बताए जाएं और उस समय हिंदुओं पर जो अत्याचार हुए, उसकी जानकारी दी जाए।’’

उन्होंने कहा कि इसके लिए 14 मार्च को दोपहर 12 बजे ग्वालियर के हिंदू महासभा कार्यालय से एक यात्रा दिल्ली तक के लिए निकाली जाएगी। इस यात्रा में महासभा के 17 राज्यों की इकाइयों के प्रमुख शामिल होंगे।

भारद्वाज ने बताया कि ये सभी पदाधिकारी दिल्ली में महासभा भवन में एकत्र होंगे और 15 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘इस यात्रा का मुख्य उद्देश नाथूराम गोडसे एवं नारायण राव आप्टे के बारे में जानकारी लोगों तक, खासतौर से युवाओं तक पहुंचाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह