लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Taja khabar: चौथी बार CM पद की शपथ ली शिवराज सिंह चौहान

By स्वाति सिंह | Updated: March 23, 2020 21:41 IST

मध्य प्रदेश में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान को विधायक दल का नेता चुना गया। 20 मार्च को कमलनाथ के इस्तीफे के बाद सीएम पद की दौड़ में शिवराज ही सबसे मजबूत दावेदार थे। वे 2005 से 2018 तक लगातार 13 साल सीएम रह चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज सिंह चौहान को विधायक दल का नेता चुना गया।कमलनाथ के इस्तीफे के बाद सीएम पद की दौड़ में शिवराज ही सबसे मजबूत दावेदार थे।

भोपाल:शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लालजी टंडन ने सामान्य समारोह में दिलाई शपथ।

भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार रात को एक बार फिर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें शपथ राज्यपाल लालजी टंडन ने दिलाई। इसी के साथ उन्होंने चौथी बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने का इतिहास रच लिया है। उन्होंने अकेले ही शपथ ली। उनके मंत्रिमंडल के किसी भी सदस्य ने आज शपथ नहीं ली।

यहां राजभवन में रात नौ बजे हुए शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल टंडन ने उन्हें मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। देश एवं विश्व में चल रहे कोरोना वायरस के खतरे के चलते कार्यक्रम को संक्षिप्त एवं सामान्य रखा गया। इसमें निवर्तमान मुख्यमंत्री कमलनाथ के अलावा चुनिंदा विधायक उपस्थित थे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सोमवार शाम सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। वह चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

आज शाम सात बजे यहां हुए भाजपा विधायक दल की विशेष बैठक में उन्हें निर्विरोध नेता चुना गया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सह्रत्रबुद्धे और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह की केन्द्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर वीडियो कांफ्रेस के जरिए उपस्थिति में मध्य प्रदेश विधानसभा के निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा और विधायक एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा एवं नीना वर्मा सहित अन्य विधायकों ने इसका अनुमोदन किया।

भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अपने सम्बोधन में चौहान ने कहा, ‘‘हम परिश्रम की पराकाष्ठा दिखाएंगे। जाने वाली सरकार सब तबाह कर गयी है। इसके एक नहीं अनेक उदाहरण हैं लेकिन मैं उसमें नहीं जाना चाहता।’’ चौहान ने कहा, ‘‘शासन करने की शैली में भी अब परिवर्तन किया जायेगा। फैसले बोलेंगे, काम बोलेगा। हम सब मिलकर, सबको साथ लेकर काम करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सबसे पहले कोरोना का संकट है। हमारे कार्यकर्ताओं तथा जनता से अपील है कि यह जश्न का समय नहीं है। ये तत्काल काम में जुटने का समय है। कोई घर से बाहर ना निकलें।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो इच्छा शक्ति दिखाई है उससे जुड़ना है। संपर्क की चेन तोड़ना है। कोई समारोह नहीं होगा। शपथ लेने के तत्काल बाद वल्लभ भवन (प्रदेश मंत्रालय) में बैठ जाउंगा, कोरोना से निपटने के लिए।’’ चौहान ने कहा, ‘‘इस महामारी से निपटना है। पूरी ताकत के साथ मिलकर इस महामारी से निपटेंगे। बीमारी से लड़ेंगे, जुझेंगे और इसे समाप्त करेंगे।

फिर से प्रदेश का विकास करेंगे।’’ उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘मैं यह विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरुंगा। 15 साल बेहतर शासन किया अब और बेहतर होगा, कोई कमी, चूक रह गई तो उसमें सुधार होगा। मध्य प्रदेश को भारत का नंबर एक राज्य बनायेंगे।’’ विधायक दल की बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा आदि भाजपा नेता मौजूद थे।

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे