लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : केवल 10 लोगों की मौजूदगी में शादी करने वाले जोड़े को पुलिस अधीक्षक देंगे दावत

By भाषा | Updated: April 26, 2021 16:13 IST

Open in App

भिंड (मप्र), 26 अप्रैल मध्य प्रदेश के भिंड जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को कहा कि वह जिले में 10 या 10 से कम लोगों की मौजूदगी में शादी करने वाले जोड़े को अपने घर में शानदार दावत (डिनर) देंगे।

उन्होंने कहा कि यह अनूठा विचार उनके मन में तब आया जब एक सप्ताह पहले इस जिले के एक गांव में कोरोना वायरस दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए एक विवाह समारोह में सैकड़ों की संख्या में बिना मास्क के साथ लोगों का नाचने का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया था, इस प्रकरण से भिंड की बदनामी हुई थी।

वर्तमान में मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस दिशानिर्देशों के अनुसार किसी शादी में अधिकतम 50 लोगों की ही अनुमति है।

सिंह ने कहा कि शादी समारोह में कोरोना वायरस दिशानिर्देशों के उल्लंघन की घटनाएं भिंड जिले में दोबारा न हो, इसके लिए उनके मन में यह विचार आया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘यदि कोई दूल्हा-दुल्हन 10 या 10 से कम लोगों ही मौजूदगी में शादी करेंगे, तो मैं इस जोड़े को अपने घर में शानदार दावत (डिनर) दूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे जोड़े को कोरोना वायरस दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए एक स्मृति चिन्ह भी दिया जाएगा। इसके अलावा, इस जोड़े को उनके घर से मेरे घर पर दावत में लाने एवं छोड़ने के लिए एक सरकारी वाहन लगाया जाएगा।’’

हालांकि, सिंह ने बताया कि उनकी इस घोषणा को अब तक केवल दो ही दिन हुए हैं, इसलिए अब तक किसी भी जोड़े ने इस दावत का मजा लेने के तय की गई शर्तों के हिसाब से शादी नहीं की है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बताया गया है कि दो जोड़े 30 अप्रैल को 10 लोगों की मौजूदगी में शादी करने की योजना बना रहे हैं। यदि वे ऐसा करते हैं तो मैं उनके लिए अपने घर में अपने परिवार के साथ दो दावत रखूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू