लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : जबलपुर में पुलिस पर पथराव, जलते पटाखे फेंके

By भाषा | Updated: October 19, 2021 23:54 IST

Open in App

जबलपुर (मप्र), 19 अक्टूबर मध्य प्रदेश के जबलपर शहर में मंगलवार को कुछ लोगों ने कथित तौर पर पुलिस पर पथराव करने के साथ जलते हुए पटाखे फेंके, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में लाठीचार्ज किया और उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

उन्होंने बताया कि घटना शहर के मछली बाजार इलाके में पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन मिलाद-उन-नबी के मौके पर उस वक्त हुई, जब बड़ी तादात में लोग मस्जिद में नमाज अदा करने जा रहे थे और पुलिस उन्हें निर्धारित मार्ग से जाने के लिए कह रही थी।

जबलपुर जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया, ‘‘मछली बाजार इलाका संवेदनशील इलाका है और इसे देखते हुए वहां पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया और जलते हुए पटाखे फेंके। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।’’

जिलाधिकारी कर्मवीर शर्मा ने पत्रकारों को बताया, ‘‘पुलिस पर पटाखे और पत्थर फेंकने वाले लोगों की पहचान कर ली गई है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह