मध्य प्रदेश : सौतेली मां ने दो नाबालिग बच्चों की गला दबाकर हत्या की, शव पर चाकू से वार किए

By भाषा | Updated: September 30, 2021 22:04 IST2021-09-30T22:04:15+5:302021-09-30T22:04:15+5:30

Madhya Pradesh: Stepmother strangled two minor children to death, stabs dead bodies with knives | मध्य प्रदेश : सौतेली मां ने दो नाबालिग बच्चों की गला दबाकर हत्या की, शव पर चाकू से वार किए

मध्य प्रदेश : सौतेली मां ने दो नाबालिग बच्चों की गला दबाकर हत्या की, शव पर चाकू से वार किए

दतिया (मध्य प्रदेश), 30 सितंबर जिला पुलिस ने अपने नाबालिग सौतेले बेटा-बेटी की कथित रूप से हत्या करने और शव के साथ क्रूरता करने के आरोप में 37 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी ज्योति प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने बुधवार की शाम सिटी कोतवाली क्षेत्र में स्थित अपने घर में सौतेले बच्चों... बेटे अर्णब (07) और बेटी जान्हवी (11) की हत्या कर दी।

अधिकारी ने बताया कि महिला ने अलग-अलग कमरों में बच्चों का पहले गला घोंटा, बाद में उनके शव पर चाकू से कई वार किए जिससे वे खून से लथपथ हो गए। अपराध करने के बाद महिला स्थानीय हाट बाजार में खरीदारी करने चली गई। घटना का पता तब चला जब बच्चों के पिता ने घर लौटने पर उन्हें खून से लथपथ मरा हुआ देखा।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला से पूछताछ की जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शुरूआती जांच के अनुसार महिला सौतेले बच्चों को नापसंद करती थी, शायद यही अपराध का कारण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Madhya Pradesh: Stepmother strangled two minor children to death, stabs dead bodies with knives

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे