लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: देवास में नदी में डूबने से हुई थान प्रभारी की मौत, बहते शव को निकालने के लिए नदी में लगाई थी छलांग

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 16, 2023 16:47 IST

बताया गया है कि जामनेर नदी में एक शव बहता दिखने की सूचना मिलने पर उसे निकालने के लिए नेमावर थाने के टीआई राजाराम वास्कले ने रविवार दोपहर नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने शव को पकड़ भी लिया था लेकिन पानी गहरा व बहाव तेज होने से वह डूब गए।

Open in App
ठळक मुद्देघटना जिले के अंतिम छोर पर बसे नेमावर थाना क्षेत्र की हैजहां जामनेर नदी में डूबने से नेमावर टीआई राजाराम वास्कले की मौत हो गई हैदेवास जिले में वह कई साल से पदस्थ थे और अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तैनात रह चुके थे

देवास: मध्य प्रदेश के देवास से बड़ी खबर सामने आई है जहां नदी में डूबने से एक थाना प्रभारी की मौत हो गई। घटना जिले के अंतिम छोर पर बसे नेमावर थाना क्षेत्र की है जहां जामनेर नदी में डूबने से नेमावर टीआई राजाराम वास्कले की मौत हो गई है। टीआई वास्कले को नदी से निकालकर उनके साथी गंभीर हालत में नेमावर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे थे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हरदा रेफर किया गया था जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

बताया गया है कि जामनेर नदी में एक शव बहता दिखने की सूचना मिलने पर उसे निकालने के लिए नेमावर थाने के टीआई राजाराम वास्कले ने रविवार दोपहर नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने शव को पकड़ भी लिया था लेकिन पानी गहरा व बहाव तेज होने से वह डूब गए। आस-पास मौजूद जवानों व स्थानीय तैराको की मदद से उनको निकाला गया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेमावर पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार करके गंभीर हालत में हरदा रेफर कर दिया गया। 

हरदा के निजी अस्पताल में उनको बचाने के काफी प्रयास किए गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है वास्कले मूल रूप से बड़वानी जिले के रहने वाले थे। देवास जिले में वह कई साल से पदस्थ थे और अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तैनात रह चुके थे। नेमावर के पहले उनको उदयनगर थाने की जिम्मेदारी मिली हुई थी। उनकी पत्नी व एक बेटा है।

टॅग्स :Madhya PradeshDewas
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों