लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : छतरपुर में करंट लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 11, 2021 12:32 IST

Open in App

छतरपुर (मध्यप्रदेश), 11 जुलाई मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में रविवार सुबह करंट लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 42 किलोमीटर दूर बिजावर पुलिस थाना अंतर्गत महुआ झाला गांव में हुई।

बिजावर पुलिस थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर ने बताया कि महुआ झाला गांव में एक शौचालय का निर्माण किया जा रहा था। इसके लिए सेप्टिक टैंक बनाया गया था और उसके ऊपर छत (लेंटर) डाल दी गई थी।

उन्होंने बताया कि आज सुबह इस छत पर लगी सेंटिंग को हटाने के लिए एक व्यक्ति सेप्टिक टैंक में उतरा और टैंक में रोशनी के लिए लगाई गई लाइट से अचानक करंट फैल गया और वह उसकी चपेट में आ गया।

ठाकुर ने बताया कि इस व्यक्ति को बचाने के लिए उसके परिवार के पांच अन्य लोग भी एक-एक कर सेप्टिक टैंक में उतरते गए और वे भी करंट की चपेट में आते गये, जिससे छह लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि कि मृतकों की पहचान लक्ष्मण अहिरवार (65), शंकर अहिरवार (35), उसके दो भाई राम प्रसाद (32) एवं मिलन अहिरवार (28), नरेंद्र अहिरवार (25) एवं उसका भाई विजय अहिरवार (20) के तौर पर हुई है।

उन्होंने कहा कि घटना के बाद परिवार के बाकी लोग सभी को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित किया।

ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर विस्तृत जांच जारी है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा, “ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्माओं क शांति और परिजन को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल