लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : दुष्कर्म पीड़िता की मौत के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित

By भाषा | Updated: January 23, 2021 15:50 IST

Open in App

भोपाल, 23 जनवरी मध्यप्रदेश सरकार ने कथित तौर पर नींद की गोलियां खाने वाली 17 वर्षीय बलात्कार पीड़िता की मौत मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह युवती उन पांच लड़कियों में शामिल है जिनके साथ कथित तौर पर अखबार मालिक प्यारे मियां ने बलात्कार किया था।

उन्होंने बताया कि युवती ने सोमवार रात को यहां सरकारी बालिका आश्रय गृह में कथित तौर पर नींद की गोलियां खा ली थीं और बुधवार रात को यहां सरकारी हमीदिया अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर शुक्रवार रात को यह एसआईटी गठित की गई है।’’

अधिकारी ने बताया कि इस एसआईटी की अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक (महिला अपराध) दीपिका सूरी करेंगीं। उनके अलावा, इसमें टी टी नगर पुलिस थाने के नगर पुलिस अधीक्षक उमेश तिवारी एवं अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) के निरीक्षक पंकज दीवान शामिल हैं।

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस घटना पर शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘बेहद निंदनीय, बेहद शर्मनाक । शिवराज सरकार में भांजियाँ कहीं भी सुरक्षित नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है