लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: सीएम बनते ही कोरोना से निपटने के लिए शिवराज सिंह चौहान एक्शन में, मदद के लिए जारी किया टोल-फ्री नंबर

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: March 24, 2020 12:52 IST

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जनता की सुरक्षा मेरा कर्तव्य है। सुरक्षित रहने के लिए ये जरूरी है कि लोग घर में रहें। साथ ही प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज सिंह चौहान ने जनता के लिए दो टोल फ्री नंबर नंबर जारी किए हैंमुख्यमंत्री ने लोगों से घरों में रहने की अपील की, कहा- जनता की सुरक्षा मेरा कर्तव्य

मध्य प्रदेश के चौथी बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को बहुमत साबित करने के बाद एक्शन में नजर आए। खासकर कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के साढ़े सात करोड़ जनता से घर में रहने की अपील की। 

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जनता की सुरक्षा मेरा कर्तव्य है। सुरक्षित रहने के लिए ये जरूरी है कि लोग घर में रहें। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की वे कोरोना करियर के संपर्क में ना आएं और  प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता के लिए दो टोल फ्री नंबर 104 और 181 जारी किए हैं। शिवराज ने कहा कि कोई भी समस्या हो तो इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को आसानी से विधान सभा में बहुमत साबित कर दिया। कई दिनों तक चले सियासी ड्रामे के पिछले हफ्ते पटाक्षेप के बाद शिवराज ने कल रात ही चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। शिवराज सरकार के बहुमत परीक्षण के दौरान हालांकि कांग्रेस का कोई भी विधायक सदन में मौजूद नहीं रहा।

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया