लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: शिवराज चौहान ने लगाई जनता अदालत, कमलनाथ सरकार के खिलाफ करेंगे सविनय अवज्ञा आंदोलन

By भाषा | Updated: September 24, 2019 16:09 IST

पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने अपने निर्वाचन क्षेत्र बुधनी विधानसभा क्षेत्र के नसरुल्लागंज कस्बे में दो दिवसीय ‘जनता की अदालत’ कार्यक्रम के समापन अवसर पर, आज अपने संबोधन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जल्द ही ‘‘सविनय अवज्ञा’’ आंदोलन शुरु करने की बात कही।

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज सिंह चौहान ने कहा अगर तय समय में वादों को पूरा नहीं किया गया तो वह 'सविनय अवज्ञा' आंदोलन शुरु करेंगे। चौहान ने कहा, "बिलों को कम करने के बजाय, किसानों को बढ़े हुए बिजली के बिल मिल रहे हैं जो अनुचित है।’

बिजली के भारी भरकम बिल और किसानों का फसल रिण माफ करने के मुद्दे को लेकर कमलनाथ सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि यदि तय समय में इन वादों को पूरा नहीं किया गया तो वह ‘‘सविनय अवज्ञा’’ आंदोलन शुरु करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने अपने निर्वाचन क्षेत्र बुधनी विधानसभा क्षेत्र के नसरुल्लागंज कस्बे में दो दिवसीय ‘जनता की अदालत’ कार्यक्रम के समापन अवसर पर, आज अपने संबोधन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जल्द ही ‘‘सविनय अवज्ञा’’ आंदोलन शुरु करने की बात कही।

‘जनता की अदालत’ कार्यक्रम में आए लोगों ने बिजली के भारी भरकम बिल, किसानों का फसल ऋण माफ नहीं करने और महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों की समस्याओं का जिक्र किया। चौहान की मौजूदगी में ग्रामीणों ने बिजली के बिल भी जलाए और कहा कि जब तक सरकार बिजली का बिल 200 रुपये प्रति माह से घटाकर 100 रुपये प्रति माह करने का अपना वादा पूरा नहीं करती, तब तक वे बिल का भुगतान नहीं करेंगे।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा, "बिलों को कम करने के बजाय, किसानों को बढ़े हुए बिजली के बिल मिल रहे हैं जो अनुचित है।’’ उन्होंने कहा ‘‘इस मुद्दे पर हम अधिकारियों से चर्चा के लिये एक संघर्ष समिति का गठन करेंगे और यदि कोई समाधान नहीं निकला तो उसके बाद हम सविनय अवज्ञा विरोध शुरु करेंगे।’’

चौहान ने अत्यधिक वर्षा के कारण किसानों को उनकी नष्ट हुई फसलों की भरपाई करने की मांग करते हुए कहा कि वह किसानों के हक के लिए संघर्ष करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने रात जनता के बीच बिताई, किसानों के साथ दाल-बाटी पकाई और भजन गाए।

इस बीच, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (कमलनाथ) के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सिंह सलूजा ने कहा कि अगर चौहान ने अपने 13 साल के शासन के दौरान लोगों का ख्याल रखा होता और ऐसे जनता दरबार आयोजित किये होते तो उन्हें आज बाटी नहीं पकानी पड़ती और न ही भजन गाने पड़ते। सलूजा ने कहा, "जब वह (चौहान) सत्ता में थे तो उन्होंने लोगों की परवाह नहीं की, लेकिन सत्ता खोने के बाद उन्हें जनता याद आने लगी।’’ 

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया