लाइव न्यूज़ :

शिवराज सिंह चौहान का बड़ा आरोप, एमपी सरकार पर दिग्‍विजय सिंह ने कर लिया है कब्जा

By राजेंद्र पाराशर | Updated: January 24, 2019 07:21 IST

शिवराज बड़वानी जिले के बलवाड़ी में भाजपा कार्यकर्ता मनोज ठाकरे की हत्या के बाद जब श्रद्धांजलि देने और ठाकरे के परिजनों से मिलने पहुंचे तो कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए यह कह गए कि मध्यप्रदेश में यह समझ नहीं आ रहा कि मुख्यमंत्री कौन है.

Open in App

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूछा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन है. उन्होंने कहा कि कोई भी बात कमलनाथ से पूछा तो जवाब दिग्विजयसिंह देते हैं. वहीं समाजवादी पार्टी ने इसका पलटवार करते हुए यह शिवराज सिंह चौहान से यह पूछ डाला कि नेता प्रतिपक्ष कौन है.

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कभी भी कांग्रेस को घेरने का कोई अवसर नहीं छोड़ते नजर आ रहे हैं. अल्पमत की सरकार कहकर वे लगातार कांग्रेस सरकार को संबोधित करते आ रहे हैं. अब उन्होंने कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री कौन है, पूछकार नया सवाल खड़ा कर दिया है.

शिवराज बड़वानी जिले के बलवाड़ी में भाजपा कार्यकर्ता मनोज ठाकरे की हत्या के बाद जब श्रद्धांजलि देने और ठाकरे के परिजनों से मिलने पहुंचे तो कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए यह कह गए कि मध्यप्रदेश में यह समझ नहीं आ रहा कि मुख्यमंत्री कौन है. उन्होंने कहा कि कोई भी सवाल मुख्यमंत्री कमलनाथ से पूछा जाता है और उत्तर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह देते हैं. उन्होंने कहा कि अब यह असमंजस पैदा हो गया है कि प्रदेश के असली मुख्यमंत्री कमलनाथ हैं या दिग्ज्विय सिंह. उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि सिंह ने पूरी सरकार पर कब्जा कर प्रशासन को अपने हाथ में ले लिया है. चौहान ने कहा कि कई जगह भारतीय जनता पार्टी बहुत कम अंतर से हारी है.

नेता प्रतिपक्ष कौन

शिवराज सिंह के इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी ने उन पर कटाक्ष किया है. सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सिंह ने शिवराज सिंह चौहान से पूछा है कि वे यह बताएं कि नेता प्रतिपक्ष कौन है ? वे (शिवराज सिंह चौहान) या गोपाल भार्गव ?, सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह खुद नेता प्रतिपक्ष के पद पर कब्जा करके मध्यप्रदेश की सरकार को हर मामले में खुद ही घेरते रहते है और अब वही कह रहे है कि दिग्विजय सिंह ने पूरी मध्यप्रदेश सरकार पर कब्जा करके प्रशासन को अपने कब्जे में ले लिया और मजेदार बात यह भी वह कह रहे है कि कोई सवाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से पूछा जाता है तो इसका जबाब दिग्विजय सिंह देते है मेरा वही सवाल उनसे भी है असली नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव है या शिवराज ?

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानदिग्विजय सिंहकमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया