लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: बीजेपी के वरिष्ठ विधायक जगदीश देवड़ा अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त

By भाषा | Updated: March 25, 2020 06:22 IST

एक अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल ने देवड़ा को मध्य प्रदेश विधानसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने भाजपा के वरिष्ठ विधायक जगदीश देवड़ा को मध्य प्रदेश विधानसभा का अस्थाई अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा नेत शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने भाजपा के वरिष्ठ विधायक जगदीश देवड़ा को मध्य प्रदेश विधानसभा का अस्थाई अध्यक्ष नियुक्त किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल ने देवड़ा को मध्य प्रदेश विधानसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा नेत शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद, शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को विश्वास मत हासिल किया।

विधानसभा में भाजपा सरकार ने विश्वास मत ध्वनिमत के जरिए हासिल किया। हालांकि इस दौरान सदन में विपक्षी दल कांग्रेस का कोई विधायक उपस्थित नहीं था। सदन की संक्षिप्त बैठक में चौहान ने एक पंक्ति का विश्वास प्रस्ताव पेश किया जिसे सदन में उपस्थित सत्ता पक्ष भाजपा, निर्दलीय एवं अन्य विधायकों ने ध्वनिमत से अपना समर्थन दिया।

स्पीकार की जिम्मेदारी संभाल रहे वरिष्ठ विधायक जगदीश देवड़ा ने सरकार द्वारा विश्वास मत हासिल किए जाने की घोषणा की जिसके बाद सदन की कार्यवाही 27 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी।

इससे पहले मंगलवार की सुबह भाजपा ने अपने विधायकों को व्हिप जारी कर विश्वास मत के पक्ष में मत देने का कहा था। भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति एवं उपाध्यक्ष हिना कांवरे द्वारा इस्तीफा देने के कारण भाजपा के वरिष्ठ विधायक जगदीश देवडा ने सदन की कार्यवाही का संचालन किया।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित