लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा, चुनाव नहीं होते तो पार्टी विधायक के दांत गिरा देता

By भाषा | Updated: November 17, 2018 05:04 IST

अगर फिलहाल विधानसभा चुनाव नहीं होते और गुप्ता मेरे खिलाफ इस तरह की गलत बात बोलते, तो मैं (घूंसा मारकर) उनके दांत गिरा देता।" 

Open in App

इंदौर, 16 नवंबर (भाषा) मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ दल की अंदरूनी रार बाहर आ गयी, जब निवर्तमान भाजपा विधायक सुदर्शन गुप्ता ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता विष्णुप्रसाद शुक्ला को कथित तौर पर "हिस्ट्रीशीटर" बता दिया। इस संबोधन को लेकर आग-बबूला शुक्ला ने गुप्ता के खिलाफ सरेआम कड़ी प्रतिक्रिया दी। शुक्ला ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "अगर फिलहाल विधानसभा चुनाव नहीं होते और गुप्ता मेरे खिलाफ इस तरह की गलत बात बोलते, तो मैं (घूंसा मारकर) उनके दांत गिरा देता।" 

"बड़े भैया" के नाम से मशहूर भाजपा नेता शुक्ला ने कहा, "चूंकि आसन्न विधानसभा चुनावों में गुप्ता मेरी पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार हैं और उनके सामने मेरा बेटा चुनाव लड़ रहा है। लिहाजा मैं इस स्थिति में अभी शांत रहना ही बेहतर समझता हूं।" 

गुप्ता, शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-एक से भाजपा विधायक होने के साथ पार्टी की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष भी हैं. भाजपा ने 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में उन्हें बतौर उम्मीदवार फिर चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट पर कांग्रेस की ओर से संजय शुक्ला को टिकट दिया गया है जो भाजपा नेता विष्णुप्रसाद शुक्ला के बेटे हैं। 

गुप्ता ने एक अखबार के हालिया चुनावी कार्यक्रम के दौरान विष्णुप्रसाद शुक्ला को कथित तौर पर "हिस्ट्रीशीटर" बताते हुए कहा था कि भाजपा ने उनके चुनावी प्रतिद्वन्द्वी के पिता को पिछले चुनावों में तीन बार टिकट देकर गलती की। गुप्ता के बयान को लेकर विवाद बढ़ने पर मामला शांत करने के लिये भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को आगे आना पड़ा।

विजयवर्गीय ने कहा, "उत्तेजना में गुप्ता के मुंह से बड़े भैया (शुक्ला) के लिये गलत शब्द निकल गये थे। बड़े भैया भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। कांग्रेस के पूर्ववर्ती शासनकाल में उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराये गये थे। जहां तक मैं जानता हूं, उन्होंने अपने जीवन में किसी को एक थप्पड़ भी नहीं मारा है।" 

शुक्ला को लेकर विवादास्पद बयान के बारे में "पीटीआई-भाषा" के पूछे जाने पर गुप्ता ने कहा, "इस मामले में हमारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पहले ही बयान दे चुके हैं। अब मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहूंगा।" 

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं