लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ से कैबिनेट बैठक में प्रद्युमन तोमर की बहस का असर, परिवहन मंत्री के घर जमा हुए सिंधिया समर्थक

By राजेंद्र पाराशर | Updated: June 20, 2019 21:00 IST

मुख्यमंत्री कलमनाथ और खाद्य मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के बीच बुधवार को कैबिनेट बैठक में हुआ विवाद गहराता जा रहा है. सूत्रों की माने तो कमलनाथ अब सिंधिया समर्थक मंत्रियों के विभागों में परिवर्तन कर सकते हैं.

Open in App

प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ कैबिनेट बैठक में खाद्य मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर की हुई बहस के बाद आज फिर सिंधिया समर्थक परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत के निवास पर एकत्रित हुए. गोविंद राजपूत ने इस सामान्य मुलाकात बताया है. वैसे माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में हुई बहस के बाद मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया जा सकता है.

मुख्यमंत्री कलमनाथ और खाद्य मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के बीच बुधवार को कैबिनेट बैठक में हुआ विवाद गहराता जा रहा है. सूत्रों की माने तो कमलनाथ अब सिंधिया समर्थक मंत्रियों के विभागों में परिवर्तन कर सकते हैं. इस बात की जानकारी मिलते ही परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत के निवास पर स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट और स्कूल शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी सुबह-सुबह पहुंचे.

वैसे पांच मंत्रियों के राजपूत के निवास पर पहुंचने की बात कही जा रही है. इस मुलाकात को गोविंद राजपूत ने सामान्य शिष्टाचार मुलाकात बताया है. हालांकि कैबिनेट में हुई बहस से इसे जोड़कर देखा जा रहा है.

यहां उल्लेखनीय है कि मंत्रिमंडल विस्तार की जब अटकलें तेज हुई तो 13 जून को सिंधिया समर्थक मंत्रियों ने दिल्ली में बैठक की थी. इसके बाद चार दिन पहले राजधानी भोपाल में ये सभी मंत्री श्रम मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया के निवास पर एकत्रित हुए थे. इसके बाद बुधवार को कैबिनेट में खाद्य मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने अपनी नाराजगी दिखा दी थी.

हम मंत्री आपस में मिलते रहे हैं : चौधरी

स्कूल शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी ने राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत के निवास पर हुई मुलाकात को लेकर कहा कि इसे कैबिनेट में हुई बहस से नहीं जोड़ना चाहिए. हम मंत्री आपस में मिलते रहते हैं. बहस को लेकर उन्होंने कहा कि मंत्री अपनी बात मुख्यमंत्री के सामने रखते हैं, इसमें कोई विवाद की बात नहीं है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया