लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: सेवानिवृत्त शिक्षक की शुरू नहीं हुई पेंशन, मांगी इच्छा मृत्यु

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 9, 2019 04:41 IST

विदिशा जिले के शिक्षा विभाग में 38 साल की सेवाएं देने के बाद वर्ष 2011 में रिटायर हुए शिक्षक ने 8 सालों में भी पेंशन शुरू न होने पर इच्छा मृत्यु की गुहार की है.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक शिक्षक को सेवानिवृत्ति के 8 साल बाद भी पेंशन नहीं मिली. पेंशन शुरु न होने से दुखी शिक्षक ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की गुहार की.

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक शिक्षक को सेवानिवृत्ति के 8 साल बाद भी पेंशन नहीं मिली. पेंशन शुरु न होने से दुखी शिक्षक ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की गुहार की. इस मामले को राज्य मानव अधिकार आयोग ने गंभीरता से लिया और विदिशा जिला शिक्षा अधिकारी विदिशा, कलेक्टर और सचिव मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग से चार सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है.

विदिशा जिले के शिक्षा विभाग में 38 साल की सेवाएं देने के बाद वर्ष 2011 में रिटायर हुए शिक्षक ने 8 सालों में भी पेंशन शुरू न होने पर इच्छा मृत्यु की गुहार की है. सेवानिवृत शिक्षक प्रेम सप्रे ने बताया कि समस्या निराकरण के लिए प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, सीएम हेल्पलाइन, जिला अधिकारी को पत्र लिख-लिख कर एक मोटा गठ्ठा तैयार हो गया, लेकिन समस्या हल न हो सकी. थक-हारकर उन्होंने कहा कि समस्या का हल न होने पर उन्हें इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए.

विदिशा ब्लाक के हसुआ संकुल केंद्र में पढ़ाने वाले शिक्षक प्रेम सप्रे अगस्त 2011 में रिटायर हुए थे. एक साल तक उन्हें 75 फीसदी पेंशन मिलती रही और ग्रेच्युटी, पीएफ आदि स्वत्वों की राशि मिलने के बाद पेंशन बंद कर दी गई. वर्ष 2012 से लेकर अब तक उनकी पेंशन शुरू नहीं हो सकी.

उन्होंने कहा कि पेंशन का फार्म भरा था, जिसे अधिकारियों ने रिश्वत न देने के कारण खो दिया. इस मामले में आयोग ने सचिव, मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, कलेक्टर विदिशा एवं जिला शिक्षा अधिकारी, विदिशा से चार सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है. 

टॅग्स :मध्य प्रदेशरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं