लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश को विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से भेजे गए 100 ऑक्सीजन सांद्रक प्राप्त हुए

By भाषा | Updated: May 19, 2021 18:21 IST

Open in App

भोपाल, 19 मई कोरोना वायरस की महामारी के बीच मध्य प्रदेश को बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से भेजे गए 100 ऑक्सीजन सांद्रक प्राप्त हुए।

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने यहां मीडिया से कहा, ‘‘डब्ल्यूएचओ के सहयोग से प्राप्त इन ऑक्सीजन सांद्रकों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में वितरित किया जायेगा।’’

उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों को डब्ल्यूएचओ के माध्यम से 4,000 ऑक्सीजन सांद्रक प्राप्त हुए हैं। ये ऑक्सीजन सांद्रक मरीजों के इलाज के लिये उपयोगी साबित होंगे।

सारंग ने बताया कि कोरोना की रोकथाम के लिये सरकार लगातार प्रयासरत है। उसी का नतीजा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर में कमी और ठीक होने की दर में बढ़ोत्तरी हुई है। जनता के आत्म-अनुशासन से प्रदेश का स्थान कोरोना के आकड़ों में नीचे आया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की प्रशंसा की है।

इस मौके पर भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी, डब्ल्यूएचओ के स्टेट टीम लीडर डॉ. अभिषेक जैन और डॉ. जतिन ठक्कर मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है