लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश को रेमडेसिविर की 6,000 और शीशियां मिलीं

By भाषा | Updated: May 4, 2021 20:29 IST

Open in App

इंदौर, चार मई कोविड-19 की दूसरी लहर के घातक प्रकोप के बीच मध्य प्रदेश को रेमडेसिविर दवा की 6,000 शीशियों की नयी खेप मिली है और इसके बड़े हिस्से को हवाई मार्ग के जरिये राज्य के अलग-अलग संभागीय मुख्यालयों में भेजा गया है। सरकारी अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि रेमडेसिविर की इस खेप में प्रदेश को कुल 6,000 शीशियां मिलीं और इनमें से 1,056 शीशियां इंदौर के लिए रखी गयी है, जबकि 1,104 शीशियां भोपाल रवाना की गईं।

उन्होंने बताया कि इस खेप में शामिल 960 शीशियां जबलपुर तथा 576 शीशियां सागर भेजी गईं। ग्वालियर, उज्जैन और रीवा में से प्रत्येक संभाग के लिए 768 शीशियां रवाना की गईं।

अधिकारियों ने बताया कि महामारी से संघर्ष कर रही राज्य सरकार रेमडेसिविर की खेप पहुंचाने के लिए 15 अप्रैल से सरकारी विमान और हेलिकॉप्टर की मदद ले रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू