लाइव न्यूज़ :

रतलाम में भाजपा कार्यकर्ताओं में गुटबाजी और खेमेबंदी फिर हुई उजागर, चुनाव दूर पर उम्मीदवारी के लिए रण अभी से तेज

By राजेश मूणत | Updated: November 1, 2022 08:48 IST

रतलाम में भाजपा द्वारा आयोजित दीप मिलन समारोह से एक बार फिर पार्टी में खेमेबंदी की बात उजागर हो गई है। नगर विधायक चेतन्य काश्यप से जुड़े लोग इस आयोजन और जमावड़े से दूरी बनाकर रखते नजर आए।

Open in App

रतलाम: रतलाम नगरीय क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के पिछले सोमवार शाम आयोजित दीप मिलन समारोह ने एक बार फिर स्थानीय स्तर पर पार्टी में खेमेबंदी और खींचतान को उजागर कर दिया है। इस समारोह के सोशल मीडिया पर जारी आमंत्रण पत्र में वैसे तो यह कहा गया था की यह व्यक्तिगत नेतृत्व के बजाए पार्टी ध्वज के नेतृत्व में आयोजित होगा लेकिन इसके विपरीत यह आयोजन गुटीय द्वंद के कारण जबरदस्त चर्चाओं में आ गया है।

सूत्र बताते है की पार्टी का स्थानीय संगठन और नगर विधायक चेतन्य काश्यप से जुड़े लोग जहां इस आयोजन और जमावड़े से दूरी बनाकर इसे विफल बनाने में लगे थे। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के समर्थक इस आयोजन की सफलता के लिए जमकर पसीना बहाते नजर आए।

बताया जाता है की कोठारी और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने तो इस आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई लेकिन पार्टी संगठन और निकाय के पार्षदों के साथ विधायक काश्यप ने इस आयोजन से दूरी रखी।

सूत्रों के अनुसार स्थानीय भाजपा स्पष्ट रूप से दो हिस्सो में बंटी हुई नजर आ रही है। हालांकि, मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अभी बहुत समय है लेकिन उम्मीदवारी के लिए पार्टी में भीतर रण अभी से तेज हो गया है। 

बहरहाल, इस स्थिति पर चिंता जताते हुए भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का कहना था कि यह स्थिति आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। नाम नही छापने की शर्त पर जवाब देते हुए उन्होंने संपन्न निकाय निर्वाचन में पार्टी की पतली हुई स्थिति का भी जिक्र किया। और घटते जनसमर्थन को लेकर चिंता जताई। 

राजनैतिक विश्लेषक बताते है की रतलाम भाजपा का अभेद्य दुर्ग माना जाता है। यहीं नहीं इसका असर आसपास की कई विधानसभा सीटों तक रहता है। जानकार मानते हैं कि भाजपा का यह दुर्ग अगर सुरक्षित नहीं रहेगा तो पार्टी का प्रदेश में सत्ता में वापसी का लक्ष्य पूरा नहीं हो सकेगा।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया