लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: प्रधान आरक्षक ने थाने में खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

By भाषा | Updated: February 5, 2021 13:54 IST

Open in App

झाबुआ (मप्र) पांच फरवरी मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के काकनवानी पुलिस थाने में तैनात 50 वर्षीय एक प्रधान आरक्षक ने शुक्रवार सुबह कथित तौर पर थाना प्रभारी के कक्ष में अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर काकनवानी थाना में सुबह करीब सवा सात बजे हुई।

थाना प्रभारी दिनेश भंवर ने कहा, ‘‘ प्रधान आरक्षक सैफुददीन कुरैशी ने काकनवानी पुलिस थाने में शुक्रवार सुबह थाना प्रभारी के कक्ष में अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह बडनगर का रहने वाला था और इस थाने में मालखाना प्रभारी था।’’

उन्होंने कहा कि वह पिछले साल 17 सितंबर से इस थाने में तैनात था और उच्च रक्त चाप की बीमारी से पीड़ित था।

भंवर ने बताया कि कुरैशी प्राय: उज्जैन में इलाज के लिए आते-जाते रहते थे। चार दिन पूर्व ही जांच कराकर आए थे।

उन्होंने कहा कि आत्महत्या का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

भंवर ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मृतक के परिजन को इसकी सूचना दे दी गई है। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को परिजन को सौंप दिया जाएगा।

भंवर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) एम. एस. गवली काकनवानी थाने पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो