लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ सरकार पर लगातार हमलावर हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया, कहा- बिजली कटौती है बड़ी समस्या

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 16, 2019 05:52 IST

मुख्यमंत्री कमलनाथ को पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक और पत्र लिखकर यह मांग की है. सिंधिया इन दिनों ग्वालियर-चंबल अंचल के दौरे पर हैं और वे लगातार लोगों से मिल रहे हैं. इस दौरान लोगों की समस्याओं को लेकर वे मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी पत्र लिख रहे हैं. 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी जिले के करेरा क्षेत्र में बिजली कटौती बड़ी समस्या है, यहां किसानों को निर्बाध बिजली की आपूर्ति कराई जाए. उन्होंने कहा कि बारिश से खराब हुई फसलों का जल्द सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाया जाए.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी जिले के करेरा क्षेत्र में बिजली कटौती बड़ी समस्या है, यहां किसानों को निर्बाध बिजली की आपूर्ति कराई जाए. उन्होंने कहा कि बारिश से खराब हुई फसलों का जल्द सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाया जाए.

मुख्यमंत्री कमलनाथ को पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक और पत्र लिखकर यह मांग की है. सिंधिया इन दिनों ग्वालियर-चंबल अंचल के दौरे पर हैं और वे लगातार लोगों से मिल रहे हैं. इस दौरान लोगों की समस्याओं को लेकर वे मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी पत्र लिख रहे हैं. भिंड, श्योपुर के बाद अब उन्होंने शिवपुरी जिले के लोगों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखा है. सिंधिया ने पत्र में मुख्यरुप से दो समस्याओं को उठाया है. उन्होंने शिवपुरी जिले के करेरा में अतिवृष्टि होने से किसानों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर पत्र में लिखा है कि यहां पर तत्काल सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिया जाना चाहिए, ताकि किसान रवि सीजन की फसल की बुवाई कर सकें. 

वहीं उन्होंने इस क्षेत्र की दूसरी बड़ी समस्या के रूप में बिजली की कटौती को बताया है. उन्होंने कहा है कि आमजन को यहां पर निर्बाध बिजली की आपूर्ति की जाए.

सिंधिया ने पत्र में लिखा है कि करेरा कृषि उपज मंडल में बड़े स्तर पर अतिक्रमण है. मंडी परिसर में बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जाना जरुरी है. पत्र में सिंधिया ने कहा है कि जिला पंचायतों में बीआरजीएफ योजना के तहत कई योजनाएं संचालित की जाती थीं, उन पर अभी रोक लग जाने से विकास कार्य प्रभावित हो रहा है, इस रोक को हटाई जाए, ताकि विकास के कार्य प्रभावित न हों.

टॅग्स :ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियाकांग्रेसकमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन