लाइव न्यूज़ :

CM शिवराज ने कहा-आज से शुभ कार्य शुरू होंगे, लेकिन अब कांग्रेस सो जाएगी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 19, 2018 20:55 IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 70 में से 54 वर्षों तक मध्यप्रदेश में राज किया। उन्होंने गरीबी हटाने का वचन दिया, लेकिन आज तक गरीबी नहीं हटा पाए।कांग्रेस के लोग मुझ पर आरोप लगाते हैं। 

Open in App

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज (19 नवंबर) देवउठनी ग्यारस है, इसलिए आज तक दीपावली का पर्व मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज से शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे, लेकिन अब कांग्रेस सो जाएगी। ये बातें मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कही। वे सोमवार को सागर जिले की देवरी विधानसभा के केसली में भाजपा प्रत्याशी तेजीसिंह राजपूत और दमोह जिले की पथरिया विधानसभा के पथरिया में लखन पटेल के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 70 में से 54 वर्षों तक मध्यप्रदेश में राज किया। उन्होंने गरीबी हटाने का वचन दिया, लेकिन आज तक गरीबी नहीं हटा पाए।कांग्रेस के लोग मुझ पर आरोप लगाते हैं। 

राहुल बाबा भी दिल्ली से आकर मुझे कोसते हैं, किसानों और किसानी की बातें करते हैं, लेकिन उन्हें ये ही नहीं पता कि गेहूं की बाली कैसे लगती है, तो वे क्या किसानों की समस्याएं समझेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 1971 में गरीबी हटाओ का नारा दिया था। गरीबी हटाने के नाम पर वे सत्ता में आए, लेकिन इतने वर्षों के बाद भी वे देश-प्रदेश से गरीबी नहीं हटा पाए।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकारों ने 54 वर्षों तक राज किया।उनके एक मुख्यमंत्री तो 10 साल तक मध्यप्रदेश में रहे, लेकिन उन्होंने प्रदेश का पूरी तरह बंटाढार कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के कमलनाथ महिलाओं को सजावट का सामान कहते हैं। वे हमारी बहन-बेटियों का अपमान करते हैं। वे तो मुझे भी कोसते हैं, कभी मदारी तो कभी कुछ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि मैं मध्यप्रदेश में महिलाओं का अपमान सहन नहीं करूंगा। वैश्या भी मेरी बहन है, मैं तो उसके भी पांव धोकर माथे से लगाऊंगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल कांग्रेसियों को मेरे उपर खूब गुस्सा आ रहा है।15 वर्षों से सत्ता की कुर्सी से दूर हैं, क्योंकि उनके लिए मैं कांटा बना हूं।उन्होंने कहा कि यदि मैं अपने बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा पर भेजता हूं तो कांग्रेसियों को गुस्सा आता है, यदि मैं अपनी बहन-बेटियों की शादी करवाता हूं तो भी कांग्रेसियों को गुस्सा आता है। यदि मैं अपने किसी गरीब भाई को अंतिम संस्कारों के लिए पांच हजार रूपए की मदद करता हूं तो इसमें भी कांग्रेस के लोगों को गुस्सा आता है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां