लाइव न्यूज़ :

किसान नेता राकेश टिकैत को गिरफ्तार करेगी मध्य प्रदेश पुलिस!, जिला अदालत ने जारी किया है अरेस्ट वारेंट 

By अनुराग आनंद | Updated: February 25, 2021 15:35 IST

मध्य प्रदेश के एक जिला अदालत ने राकेश टिकैत के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है, ऐसे में माना जा रहा है कि 8 मार्च को मध्य प्रदेश में रैली करने जा रहे राकेश टिकैत की गिरफ्तारी हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देकिसानों के एक आंदोलन में मध्य प्रदेश पुलिस ने राकेश टिकैत सहित 114 लोगों को आरोपी बनाया था। इस मामले में पहले भी राकेश टिकैत समेत सभी 114 किसानों को अदालत से जमानत मिल चुकी है।

नई दिल्ली: दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का नेतृत्व देशभर के कई किसान नेता कर रहे हैं। इन नेताओं में एक नाम राकेश टिकैत का भी है।

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने धीमे पड़े किसान आंदोलन को एक बार फिर से बल दिया है। इस समय वह देश के लोकप्रिय किसान नेता के तौर पर उभरे हैं।

जी न्यूज की एक खबर मुताबिक, भाकियू नेता राकेश टिकैत के खिलाफ मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला अदालत ने अरेस्ट वारंट जारी किया है। ऐसे में यदि टिकैत मध्य प्रदेश आते हैं तो संभवत: उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। 

पुलिस राकेश टिकैत को गिरफ्तार करने की कर रही है तैयारी-

मिल रही जानकारी के मुताबिक, एक तरफ राकेश टिकैत 8 मार्च को मध्य प्रदेश के किसानों के बीच पंचायत करने का ऐलान कर चुके हैं। वहीं, प्रदेश पुलिस राकेश टिकैत को गिरफ्तार करने की तैयारी भी कर रही है।

जानें किस मामले में कोर्ट ने जारी किया है अरेस्ट वारेंट-

दरअसल, किसानों की आवाज बनकर कई राज्यों के किसान आंदोलन में हिस्सा लेने वाले राकेश टिकैत अनूपपुर जिले के जैतहरी में स्थापित मोजर बेयर पावर प्लांट के निर्माण के पूर्व भूमि अधिग्रहित किए जाने के दौरान एक बड़े आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। 

इस मामले में राकेश टिकैत को पहले भी मिल चुकी है जमानत-

इस आंदोलन में राकेश टिकैत सहित 114 लोगों को आरोपी बनाया गया था। सभी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया था। न्यायालय से सभी किसान व किसान नेताओं को जमानत मिल गई थी। नियमानुसार न्यायालय द्वारा दी गई पेशी की तारीखों में सभी आरोपियों को उपस्थित होना था। लेकिन, राकेश टिकैत वर्ष 2016 से ही पेशी से अनुपस्थित हैं। ऐसे में कोर्ट ने अब अरेस्ट वारंट जारी कर दी है।

टॅग्स :राकेश टिकैतमध्य प्रदेशकोर्टकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं